RANCHI:-कांग्रेस छात्र संगठन NSUI के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने जरूरतमंदों के साथ दीवाली मनाई. हटिया विधानसभा के विभिन्न जगह पर जरूरतमंदों को दीवाली के शुभ अवसर पे बच्चों एवं जरुतमंदो को मिठाई, फुलझड़ी,दिए, बत्ती, मोमबत्ती, पटाखें, फल का वितरण किया गया. विदित हो कि लॉक डाउन के चलते इस वर्ष दीवाली में बहुत से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा.मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि एक छोटी सी पहल उनके द्वारा की गई है कि ये दीवाली जरूरतमंदों के साथ कि मुहिम को लेकर उनके प्रभार छेत्र के हर जिले में कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा. टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रणव सिंह के द्वारा, सिदो कान्हू यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष अभिषेक रंजन यादव के द्वारा, गोड्डा जिला, साहेबगंज जिला, देवघर, जामताड़ा, दुमका सभी जगहों पर आज ये कार्यक्रम किया गया है. इंदरजीत सिंह ने कहा कि लोगो की मददत करने से दिल से खुशी मिलती है. उनके द्वारा जो आशीर्वाद मिलता है वही बहुत है. हर साल दीवाली में जरूरतमंदों के साथ दीवाली मानते है. मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, आकाश रजवार, अमन यादव, प्रणव सिंह, अब्दुल राबनावज, मोहमद आमिर मौजूद थे.

