BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैदराबाद एनकाउंटर पर झारखंड की छात्राए बोली- ‘जो हुआ, अच्छा हुआ’

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
हैदराबाद एनकाउंटर पर झारखंड की छात्राए बोली- ‘जो हुआ, अच्छा हुआ’

हैदराबाद एनकाउंटर पर झारखंड की छात्राए बोली- 'जो हुआ, अच्छा हुआ'

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर मामले के चारों आरोपियों को मुठभेड़ में ढ़ेर करने को झारखंड की छात्राओं ने सही ठहराया है.

धनबाद के विद्या भवन की छात्राओं ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत अच्छा हुआ कि सभी को मुठभेड़ में मार दिया गया. लेकिन सरकार पहले कदम उठाती, तो वेटनरी डॉक्टर के साथ ऐसा नहीं होता. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इस तरह के लोगों में खौफ पैदा होगा.

धनबाद की छात्राओं का कहना है कि हैदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई से रेप जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी. लड़कियां सुरक्षित महसूस करेंगी.

हालांकि उन्होंने कहा कि आरोपियों को ये आसान मौत मिली है. जैसा उन्होंने किया, उनके साथ वैसे ही होना चाहिए था.

वहीं, देवघर की महिलाओं ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ. इसमें मानवाधिकार के उल्लंघन की बात करना गलत है. पहले ‘निर्भया’, फिर महिला वेटनरी डॉक्टर और हाल में उन्नाव की घटना, कब तक इस तरह की वारदातें होती रहेंगी. अच्छा हुआ, इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए. जिससे अपराधियों में डर पैदा होगा. जो इस तरह का अपराध करता है, उसे इसी तरह की सजा मिलनी चाहिए.

बता दें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या और शव जलाने के मामले के सभी चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया.

रिमांड के दौरान पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए सभी आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी. इसी दौरान चारों आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया. इस एनकाउंटर को लेकर पूरे देश में हैदराबाद पुलिस की तारीफ हो रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एनकाउंटर पर बांटे 25 किलो लड्डू, पुलिस कर्मियों को पहनाया माला

Next Post

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार, 5 की मौत, 2 घायल

Next Post
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार, 5 की मौत, 2 घायल

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार, 5 की मौत, 2 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d