रांची: 3 से 20 जनवरी तक असम के गुवाहाटी में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के हॉकी प्रतियोगिता में आज झारखंड उम्र सीमा 17आयु वर्ग महिला टीम ने आज सेमीफाइनल में मेजबान असम को 4-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गयी.
झारखंड टीम की ओर से 13 वे व्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने 1-1गोल की. वहीं 35वें मिनट में निक्की कुल्लू और 58वें मिनट में दिप्पी कुल्लू ने 1-1गोल कर झारखंड को फाइनल में प्रवेश करा गयी.
17 झारखण्ड टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, नीरू कुल्लू, महिमा टेटे, काजल बड़ा, दिप्ति कुल्लू, प्रीणी कन्दिर, दीपिका सोरेंग, संजना होरो, व्यूटी डुंगडुंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रीति मिंज, प्रमोदिनी लकड़ा, जसिंता लुगुन, पूनम मुंडू, अनीषा डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, कोच नरेंद्र सिंह सैनी, मैनेजर बिगन सोय है. साथ ही हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीस कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, तारिणी कुमारी एवम नरेंद्र कुमार तथा ऑल टीम मैनेजर के रूप में झारखंड से आये दिलदार सिंह सभी टीमों को प्रोत्साहित कर रहे है.
इनका फाइनल मैच दिनांक 20 जनवरी को चिरप्रतिद्वन्दी हॉकी हरियाणा के साथ है. 21 को सेमीफाइनल हॉकी मिजोरम के साथ दोपहर 1 बजे है. टीम का फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारिओं ने फोन के माध्यम से बधाई दी है तथा अगले मैच के लिए जीत की शुभकामनाएं भी दी.

