BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सीएम को लिखा पत्र, किया आग्रह, JBVNL के अवैध टेंडर हो रद्द

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in समाचार
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सीएम को लिखा पत्र, किया आग्रह, JBVNL के अवैध टेंडर हो रद्द
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सीएम हेमंत सोरेन को पज्ञ लिख कर कहा है कि रांची बिजली वितरण के महाप्रबंधक, मुख्य अभियंता द्वारा आपके आदेश के बाद भी पिछली सरकार में निकाले गए टेंडर जिसे निकले एक साल बीत गया को एनआईटी के सारे नियम को ताख पर रखकर एक सप्ताह पहले अपने संबंधी को लाभ पहुंचाने के लिए दे दिया .

आपके नेतृत्व में सरकार गठन के उपरांत आपने सभी विभागों को आदेश दिया था की पिछली सरकार में जो भी टेंडर निकाला गया है उसे तत्काल रद्द किया जाए. लगभग सारे विभागों ने पुराने  टेंडर को रद्द कर दिया मगर बिजली वितरण  रांची के महाप्रबंधक कार्यालय से निकाला गया उक्त निविदा  (टेंडर नम्बर NIT NO.46/47/PR/JBVNL/2019-20)   को रद्द न कर  महाप्रबंधक अपने  चहेते एजेंसी जेएमडी को दे दिये ,जिस फर्म के प्रबंधक  के साथ महाप्रबंधक के संबंधी काम कर रहे  हैं ! वह फर्म पूर्व में किसी और नाम से  झारखंड में काम कर रहा था जो वर्तमान में ब्लैक लिस्टेड है . आनन-फानन में उस फर्म ने नया फर्म  बनाया जो  जय माता दी के नाम से है जो मूल रूप से  पटना बिहार का है.

ऐसे भी पूर्व में निकाले  गए टेडर में श्रम विभाग के न्यूनतम मजदूरी की दर कुछ और थी और वर्तमान में मजदूरी दर लगभग 30 से 40 %  बढ़ी है मगर इस ओर महाप्रबंधक का ध्यान नहीं है. पहले से काम कर रहे मजदूरों को बढ़े हुए दर  पर मजदूरी और एरियर का भुगतान करवाया जाए .  इस संबंध में कई पत्र  झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से विभागीय अधिकारियों को दिया  गया मगर हर जगह इन्होंने अपने पद और पावर का इस्तेमाल कर जांच होने नहीं दिया.( पत्र की प्रतिलिपि सलग्न)

नई एजेंसी के चयन होने से मजदूरों का लगभग 5 करोड रुपए एरियर के रूप में जो मिलना था वह अधर में लटकता हुआ दिखाई दे रहा है चूंकि पुरानी एजेंसी के टर्मिनेट होने के साथ ही कर्मियों का जो कोरोना के इस महामारी में भी अपना जान जोखिम में डालकर लगातार विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए हुए हैं उनकी मेहनत के पैसो का बंदरबांट रांची बिजली वितरण के महाप्रबंध सह मुख्य अभियंता के कारण किया जा सकता है .

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ आपसे करबद्ध प्रार्थना करता है कि तत्काल मौजूदा टेंडर को रद्द करवाकर रांची बिजली वितरण के महाप्रबंधक सह: मुख्य अभियंता के पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराएं साथ ही 2017 से लंबित कर्मियों का एरियर भुगतान का आदेश दे ताकि  कोरोना के इस महामारी में थोड़ा  काम कर रहे मजदूरों  को घर परिवार चलाने में सहूलियत हो सके .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार मनरेगा के खाते में धनराशि बढ़ाये: तनुज

Next Post

डिजाइनर मास्क बनाकर आपदा को अवसर में बदल रही महिलाएं

Next Post
डिजाइनर मास्क बनाकर आपदा को अवसर में बदल रही महिलाएं

डिजाइनर मास्क बनाकर आपदा को अवसर में बदल रही महिलाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d