ज्योत्सना,
खूंटी : वाहन चेकिंग अभियान को लेकर आज झारखंड विकास मोर्चा ने खूंटी ऊपर चौक में पार्टी झंडा के साथ विरोध प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने भारत सरकार परिवहन विभाग से मांग की है कि परिवहन विभाग अध्यादेश वापस करे, नियमों को शिथिल करे, आधारकार्ड की तरह परिवहन विभाग कैम्प लगाकर लाइसेंस बनाने का काम करे, साथ ही परिवहन विभाग द्वारा जारी शुल्क कम करे.
विरोध प्रदर्शन में झाविमो के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, प्रखंड अध्य्क्ष यासीन अंसारी, अविनाश, मो. मनीर, विक्की, महादेव मुण्डा, अंजली, बिनू महतो, अभिषेक, अभिजीत समेत महिला कार्यकर्त्ता भी शामिल थे.

