रांची: झारखंड विकास मोर्चा ने शनिवार को 15 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी.
पार्टी ने रामगढ़ विधानसभा सीट से मोहम्मद आरिफ अहमद कुरैशी, बेरमो से रामकिंकर पांडेय, देवघर से निर्मला भारती, गिरिडीह से चुन्नूकांत प्रसाद, धनबाद से सरोज सिंह, झरिया से योगेंद्र यादव, टुंडी से सबा अहमद, राजमहल से राजकुमार यादव,बोरियो से बाबू राम मुर्मू,बरहेट से होपना टूडू लिट्टीपाड़ा से रसका हेंब्रम, नाला से पुष्पा सोरेन, जामताड़ा से डॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी, महेशपुर से शिवधन हेंब्रम और जमुआ विधानसभा सीट से चंद्रिका महथा को उम्मीदवार बनाया गया है.

