रांची: झारखंड वॉलीबॉल संघ की आम बैठक मंगलवार को आयोजित की गई. जिसमें राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए बनाई गई गाइडलाइन के अनुसार बैठक में भाग लेने आये सभी जिला के प्रतिनिधियों की थर्मल स्कैंनिंग की गई तथा हाथों को सैनिटाइज कराते हुये, निर्धारित मापदंड के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुये बैठने की व्यवस्था की गई थी.
इस बैठक की अघ्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति एवं झारखंड वॉलीबॉल संघ के को-चेयरमैन रमेश कुमार पाण्डेय ने किया तथा स्वागत भाषण झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय द्वारा दिया गया.
इस बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के सभी कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई तथा विभिन्न आयुवर्ग की प्रतियोगिताओं हेतु आयोजन स्थलों की घोषणा की गई. जो निम्नप्रकार हैं.
1. सीनियर राज्य पुरूष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता- रामगढ़ जिला को आवंटित की गई.
2. यूथ राज्य पुरूष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता- गोड्डा जिला को आवंटित की गई.
3. जूनियर राज्य पुरूष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता- पश्चिमी सिंहभूम जिला को आवंटित की गई.
4. सब जूनियर राज्य बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता- लातेहार जिला को आवंटित की गई.
5. मिनी राज्य बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता-चतरा जिला को आवंटित की गई.
राज्य में वॉलीबॉल के व्यापक प्रसार हेतु कई जिलों के वैसे वॉलीबॉल प्रेमी जो संबंधित जिला संघों को अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करते हैं को राज्य संघ द्वारा सर्वसम्मति से राज्य संघ में मानद पद देकर सम्मनित किया गया.
*शैयद शकील अहमद – एसोसियेट उपाघ्यक्ष,
*सन्तोष चौधरी – एसोसियेट उपाघ्यक्ष,
*अरूण कुमार सिंह – एसोसियेट उपाघ्यक्ष,
*जीतेन्द्र कुमार वर्मा – एसोसियेट संयुक्त सचिव
*अरशद अली – एसोसियेट संयुक्त सचिव
*अरूण पाण्डेय – एसोसियेट संयुक्त सचिव
*उपेन्द्र कुमार सिंह – एसोसियेट संयुक्त सचिव
*संतोष कुमार भगत – एसोसियेट संयुक्त सचिव
*कुमार अभिषेक – एसोसियेट,संयुक्त सचिव
राज्य संघ के निर्देशानुसार इस वर्ष सात जिला संघों – सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, गोड्डा एवं साहेबगंज के पुनर्गठन को इस बैठक में मान्यता प्रदान की गई.
बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष में होने वाली सभी पांच प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष खिलाडि़यों को मेडल, प्रशस्ति पत्र के अलावा 2500/ रु0 भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार वॉलीबॉल के दिवंगत खिलाड़ियों के नाम पर होगा.
सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता- स्व अचल तिर्की बेस्ट प्लेयर अवार्ड
यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता – स्व0 विजय श्रीनिवास बेस्ट प्लेयर अवार्ड
जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता – एम राजन बेस्ट प्लेयर अवार्ड
सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता – के0 सत्य नारायण बेस्ट प्लेयर अवार्ड
मिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता – स्व सन्नी कुमार बेस्ट प्लेयर अवार्ड
झारखंड वॉलीबॉल संघ के द्वारा इस बैठक में राज्य में वॉलीबॉल की गतिविधियां प्रारम्भ करने के लिये इसी हफ्ते एक पत्र लिख कर राज्य सरकार से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने राज्य संघ की गतिविधियों को निर्वाध रूप से संचालित करने हेतु संघ के कोष में 50 हजार रुपये देने की घोषणा की.

