BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर: कृषिमंत्री

जन्माष्टमी पर मेधा डेयरी का खीर मिक्स उत्पाद लांच

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in समाचार
झारखंड दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर: कृषिमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता मंत्री बादल ने जन्माष्टमी के मौके पर रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी कार्यालय में आज संजीवनी हर्बल वाटिका और  ‘मेधा खीर मिक्स’ लांच किया.  इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता छोटू,  दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

कृषिमंत्री बादल कहा कि दुग्ध उत्पाद भगवान श्रीकृष्ण को काफी पसंद थे और उनके द्वारा चोरी-चोरी भी इसके सेवन की कहानियां प्रचलित है,  जन्माष्टमी के मौके पर मेधा डेयरी ने भी चोरी-चोरी चुपके से कम कीमत पर आम जनों के लिए मेधा खीर मिक्स नामक नये उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास किया है, इससे न सिर्फ लोगों को बेहतर डेयरी उत्पाद मिलेंगे, बल्कि दुग्ध उत्पादकों को भी आजीविका मिलेगी. कृषिमंत्री ने कहा कि देश में श्वेत क्रांति का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जाता है, वे उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि झारखंड पूर्व में सिर्फ खनिज संपदा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब दुग्ध उत्पादन में झारखंड आत्मनिर्भर बन रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांव के किसानों और युवाओं के विकास का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

खीर मिक्स 120 ग्राम के पैक में मेधा के सभी मिल्क बूथ और अन्य दुकानों में उपलब्ध होगा. उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत 30 रुपये निर्धारित की गयी है. मेधा खीर मिक्स रेडी टू इट खाने वाला उत्पाद है,जिसे बनाना बेहद सरल है. पैकेट की संपूर्ण सामग्री को 400 एमएल गर्म पानी में डालने के बाद उसे 1-2 मिनट तक चम्मच से अच्छा से मिलना है और अपनी इच्छानुसान गर्म अथवा ठंडा परोसा जा सकता है. इसे उपभोक्ता दूध के साथ भी पका सकते है और अपनी सुविधानुसान इसमें सूखे मेवे भी डाल कर परोसा जा सकता है.

कोरोना काल में सभी वर्ग के लोग बहुत सजग है,ऐसे में इस समय पौष्टिक आहार सभी दृष्टिकोण से आवश्यक हो गया है. इस दिशा में कार्य करते हुए जेएमएफ की आरएनडी टीम ने गहन परीक्षण कर मिल्क पाउडर, सूजी और चीनी के मिश्रण से इस उत्पाद को तैयार किया गया है. यह प्रोटीन से भरपूर संपूर्ण आहार है और इसके उपभोग से बच्चों के शरीरिक और मानसिक विकास का लाभ मिलेगा, वहीं युवाओं और बुजुर्गां के लिए भी यह बहुत उपयोगी है.

इस मौके पर कृषिमंत्री ने मेधा संजीवनी हर्बल वाटिका का भी उदघाटन किया गया. इस हर्बल वाटिका में 50 प्रकार के औषधीय पौधे लगाये गये है, जिसमें तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, ब्राह्मी, सहजन, सतावर, खास, लेमन ग्रास शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिंदी लघु फिल्म ‘गिल्ट’ हुआ रिलीज

Next Post

आईएएस दंपत्ति के हाथों में केंद्र से लेकर राज्य तक के महत्वपूर्ण विभाग

Next Post
सरकार का प्रमोटी IAS पर भरोसा, सौंपी पांच जिलों की कमान

आईएएस दंपत्ति के हाथों में केंद्र से लेकर राज्य तक के महत्वपूर्ण विभाग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d