BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

25 सितंबर तक 57 लाख परिवार को गोल्डेन कार्ड देकर आयुष्मान भारत की वर्षगांठ मनायेगा झारखंड

by bnnbharat.com
August 1, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
  • नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  • 2022 तक हर बेघर को घर देने के लक्ष्य पर हो रहा है काम
  • उज्जवला योजना में एलपीजी गैस कनेक्शन धारियों को दूसरी रिफिल भी सरकार देगी

ब्यूरो चीफ

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य सरकार 25 सितंबर तक 57 लाख परिवार को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड देकर पहली वर्षगांठ मनायेगी. उन्होंने कहा कि अब तक 25 लाख गोल्डेन कार्ड बन चुका है. 25 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के दिन योजना की शुरुआत झारखंड की राजधानी से शुरू की गयी थी. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक हर बेघर को घर देने का लक्ष्य रखा है, झारखंड सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक शहरी इलाकों में 49 हजार आवास बन चुके हैं. अगस्त तक और 15522 आवास बन कर तैयार हो जायेंगे. इन सभी के लिए सितंबर में गृह प्रवेश सप्ताह का आयोजन किया जायेगा.

मुख्यमंत्री गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके घर बन रहे हैं, उन्हें सौभाग्य योजना के तहत बिजली, पाइपलाइन के माध्यम से पानी, एलपीजी गैस कनेक्शन आदि भी उपलब्ध करायें. उन्होंने शहर के हर वार्ड में उज्जवला दीदी बनाने का निर्देश दिया. शहरी क्षेत्रों में इइएसएल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगाने की बातें भी उन्होंने कहा. दो अक्टूबर 2019 तक पूरे देश को स्वच्छ भारत के तहत खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करना है. झारखंड में लक्ष्य पूरा हो गया है. जहां नये आवास बन रहे हैं, वहां जल्द शौचालय बनवायें.

सभी निकायों में वाटर हार्वेटिंग को अनिवार्य करें

मुख्यमंत्री ने कहा पानी की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसके लिए जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर देने की जरूरत है. सभी निकायों में वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य करते हुए अभियान चला कर वृक्षारोपण करने की बातें भी कहीं.

उज्जवला योजना के तहत दूसरी रिफिल भी सरकार देगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन धारियों को दूसरी रिफिल भी सरकार देगी. 23 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन से इसकी शुरुआत होगी. अब तक राज्य में 29 लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है, और 14 लाख परिवारों को 30 सितंबर तक गैस कनेक्शन दिया जायेगा.
हर वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक शुरू किया जायेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को घर तक पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए हर वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक शुरू किया जायेगा. वार्ड कार्यालय में सुबह-शाम दो-दो घंटे चिकित्सक बैठेंगे.

ट्रेड लाइसेंस में लगनेवाले फाइन होगा माफ

मुख्यमंत्री ने ट्रेड लाइसेंस में लगनेवाले फाइन को माफ करने की घोषणा की. उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया कि अपने-अपने यहां कार्यरत सफाईकमिर्यों का प्रशिक्षण और भवन निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड में रजिस्ट्रेशन दो अक्टूबर तक करायें. प्रशिक्षण के बाद सफाईकर्मियों को अकुशल के बदले अर्द्धकुशल की पारिश्रमिक मिलेगी. बोर्ड में रजिस्ट्रेशन से पांच लाख रुपये का बीमा, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई आदि की सुविधा मिलेगी.

नगर निकाय के बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह हो

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पहले की तुलना में नगर निकायों में बहुत काम हुआ है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय के बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह होनी चाहिए. विभागीय सचिव को बैठक की कार्यवाही भेजना अनिवार्य होगा. बैठक में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, कन्यादान योजना आदि पर भी चर्चा हुई.

कौन कौन शामिल हुए बैठक में

बैठक में नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, नगरीय प्रशासन के निदेशक मृत्युंजय कुमार वर्णवाल समेत सभी नगर निकायों के मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस में वर्चस्व की जंग आर -पार की स्थिति में पहुंची कांग्रेस, सुबोधकांत सहाय और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार खुलकर आमने सामने दो-दो हाथ के मूड में

Next Post

झारखंड को मिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Next Post

झारखंड को मिला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d