रांची: बंगाल में बन रहे निम्न दबाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना जतायी गयी है.
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में एक जून से चार अगस्त तक सामान्य से करीब सोलह प्रतिशत कम बारिश हुई है.
पश्चिम बंगाल में बन रहे निम्न दबाव के कारण अगले दो-तीनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है, इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
मौसम पूर्वानुमान में आठ अगस्त को भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है.
मॉनसून के दौरान राज्य के नौ जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है और अन्य सभी जिलों में सामान्य बारिश हुई है, जबकि दो जिलों पलामू और लातेहार में सामान्य से कुछ अधिक बारिश हुई है.

