BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SNHT में झारखंड महिला हॉकी टीम ने छत्तीसगढ़ को 7-1 गोल से हराया

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
SNHT में झारखंड महिला हॉकी टीम ने छत्तीसगढ़ को 7-1 गोल से हराया

SNHT में झारखंड महिला हॉकी टीम ने छत्तीसगढ़ को 7-1 गोल से हराया

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की 22 सीनियर हॉकी खिलाड़ियां अन्य टीमों से खेल रही है. उसके बावजूद 17वर्ष से कम उम्र की 08 खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल रही झारखंड महिला हॉकी टीम ने सीनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी छतीसगढ़ को 7-1गोल से हराया.

31 जनवरी से 10 फरवरी तक कोल्लम, केरल में आयोजित 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2020 में आज हॉकी झारखंड महिला ने अपने पहले मैच में पड़ोसी राज्य हॉकी छतीसगढ़ को 7-1 गोल से पराजित कर जीत से की शुरुवात.

झारखंड की व्यूटी डुंगडुंग ने 3 मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर विपक्षी टीम को बैकफुट पर जाने पर मजबूर कर दिया. पुनः व्यूटी ने 39वें मिनट में 1 और गोल की.

वहीं संगीता कुमारी ने 12वें एवं 42वें मिनट में तथा रेशमा सोरेंग ने 41वें एवं 51वें मिनट में कुल 02-02 गोल की जबकि रजनी केरकेट्टा के 56वें मिनट में 01 गोल कर टीम को 7-1 से जीत दिला दी.

छतीसगढ़ टीम की ओर से एक मात्र गोल 21वें मिनट में अजंली महतो ने की. झारखंड टीम में अजंली बिंझिया, नॉमिता खलखो, दिपत्ति टोप्पो, रोपनी कुमारी, दिपत्ति कुल्लू, सुभाषी हेमरोम(कप्तान), रजनी केरकेट्टा, अलबेला रानी टोप्पो, प्रीति मिज, निक्की कुल्लू, सम्मी बड़ा, संगीता कुमारी, दिब्या डुंगडुंग, मरियम सोरेंग, महिमा टेटे, व्यूटी डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग, माधुरी मिंज-कोच तारिणी कुमारी तथा मैनेजर अनिता होरो है.

टीम की विजयी होने पर होकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, आश्रिता लकड़ा, असुंता लकड़ा, अशोक भगत, माइकल लाल, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह सैनी, प्रतिमा बरवा, जयंत केरकेट्टा, दसरथ महतो, कमलेस्व्र मांझी सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

झारखंड को नहीं मिल रहा है सीनियर खिलाड़ियों का लाभ-

झारखंड में खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिलने के कारण अन्य जगह पलायन करने जा रहे है सीनियर ख़िलाड़ियां-झारखंड सीनियर टीम में 18 में से सिर्फ 04 खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष से ऊपर है, जबकि इस प्रतियोगिता में झारखंड के 22 सीनियर खिलाड़ियां अन्य टीमों से खेल रही है.

यह है कि झारखंड सरकार के द्वारा खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल रही है, जिसके कारण झारखंड के सूदूरवर्ती गांवों से निकाल कर उन्हें तराश कर तैयार किये गए सीनियर खिलाड़ी अन्य जगह पलायन करने जा रहे है. अभी कोल्लम में सीनियर नेशनल खेल रही झारखंड सीनियर महिला टीम में 18 में से सिर्फ 4 खिलाड़ियों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है. बाकी सबकी उम्र जूनियर एवं सबजुनियर की है. जबकि इसी प्रतियोगिता में खेल रही अन्य टीम सीआरपीएफ की टीम में झारखंड की 08 खिलाड़ी- सीमा शसस्त्र बल की टीम में झारखंड की 06 खिलाड़ी एवं ऑल इंडिया भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम में झारखंड की टीम में 08 खिलाड़ी एवं मध्य्प्रदेश हॉकी अकादमी की टीम में 01 खिलाड़ी झारखंड की खेल रही है.

अगले मैचों में झारखंड का मुकाबला अपने ही बड़ी बहनों से सजी अन्य टीमों के साथ है. झारखंड की 12 से 15 खिलाड़ियां रांची रेलवे एवं धनबाद रेलवे में कार्यरत है उनका भी लाभ झारखंड को नहीं मिल रहा है. अभी 10 दिन पूर्व ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स U21 महिला रांची रेलवे में कार्यरत झारखंड टीम की सूची में शामिल अलका डुंगडुंग को रेलवे से परमिशन नहीं मिला और वो खेलने से वंचित रह गयी. परिणाम स्वरूप फाइनल में झारखंड को हरियाणा से पराजित होनी पड़ी, जबकि हरियाणा टीम से रेलवे में कार्यरत हरियाणा को खेलने का परमिशन मिला.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कॉरपोरेट को लाभ पहुंचाने वाला बजट: माकपा

Next Post

सरकार आपके द्वार के तहत कुराबा में जनता दरबार

Next Post
सरकार आपके द्वार के तहत कुराबा में जनता दरबार

सरकार आपके द्वार के तहत कुराबा में जनता दरबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d