रांची:-कार्बन टी-20 टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद झारखंड राज्य क्रिकेट एसोससएशन द्वारा झारखंड विमेंस टी-20 ट्राफी का आयोजन 14 फरवरी 2021 से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में किया जाऐगा. जिसका फाइनल मैच 25 फरवरी को आयोजित होगा. इस टूर्नामेंट में झारखंड की पांच टीमें भाग लेंगी. इन पांच टीमों के खिलाड़ियों का चयन झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोससएशन के द्वारा नियुक्त चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा.
टीम में वैसे खिलाड़ियों का ही चयन होगा जो झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन से निबंधित होंगे. प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच सुबह 10 बजे से और दूसरा मैच दिन के 2 बजे से खेला जाऐगा. इस टूर्नामेंट में कुल 21 मैच खेले जाएंगे, जो देश में महिलाओं के लिए इस तरह का पहला टी-20 चैंपियनशिप होगा. सभी मैचों का सीधा प्रसारण फैनकोड एप्प पर होगा.
इस चैंपियनशिप के आयोजन में भी कोविड-19 के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा. टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना कोरोना टेस्ट करवाना होगा और जो कोविड नेगेटिव होंगे उनको ही इस टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मिलेगी.
इस टुनाबमेंट में खिलाड़ियों का किसी तरह का ऑक्शन नहीं होगा और न ही किसी तरह का प्राइज मनी दिया जाऐगा और न ही किसी खिलाड़ी को कोई भी मैच फीस दे होगा. टीम का कोई फ्रेंचाइजी नहीं होगा जो भी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे वे सभी जेएससीए के निबंधित खिलाड़ी ही होंगे.
यह पांच टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी
जमशेदपुर जाशमिन्स
धनबाद डैफोडिल्स
दुमका डेडीज
रांची रोजेज
बोकारो ब्लोज्मस

