BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड का सबसे बड़ा पर्व टुसू की धूम, पारंपरिक सांस्कृतिक का दिखेगा जलवा

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in समाचार
झारखंड का सबसे बड़ा पर्व टुसू की धूम, पारंपरिक सांस्कृतिक का दिखेगा जलवा
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर :  झारखंड का सबसे बड़ा पर्व टुसू पर्व है. टुसू पर्व में ही झारखंडी सभ्यता और संस्कृति की पहचान देखने को मिलती है. इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन टुसु पर्व मनाया जाएगा. कोल्हान में इस पर्व को लेकर खासा उत्हाह देखने को मिल रहा है. जहां नदियों के संगम पर आदिवासी समाज के लोगों का जुटान होता है. एक माह तक पूरा वातावरण टुसू के गीतों से गुंजायमान रहता है.

एक से बढ़कर एक टुसू प्रतिमा और चौड़ल आकर्षण का केंद्र होते हैं. वहीं टुसू की तैयारियां अंतिम दोर में है. शहर के कई ईलाकों में टुसू मेला का आयोजन किया जा रहा है. जहां टुसू प्रतिमा, चौड़ल के साथ आदिवासी सभ्याता संस्कृति का अद्भुत समागम देखने को मिलता है. साथ ही मुर्गा पाड़ा का एक अलग ही महत्व होता है. ऐसा माना जाता है, कि मुर्गा पाड़ा के जरिए रसूखदार लोग अपनी ताकत का अहसास भी कराते हैं.

इस बार शहर के दोमुहानी, ह्यूमपाईप मैदान के साथ भिलाई पहाड़ी में भी टुसू मेले का आयोजन किया जा रहा है. वैसे भिलाई पहाड़ी हाट मैदान में पिछले 13 सालों से टुसू मेले का आयोजन किया जा रहा है. जहां कई पारंपरिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है. इस साल यहां तैयारियां अंतिम दौर में है. जानकारी देते हुए पार्षद पिंटू दत्ता ने बताया भिलाई पहाड़ी हाट बाजार में पिछले 13 साल से टुसू मेला का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा इस बार टुसू मेला के दौरान कोल्हान के आठ विधायक में चंपई सोरेन, सविता महतो, रामदास सोरेन,बन्ना गुप्ता, दीपक बिरवा,मंगल कालिंदी,समीर महंती,संजीव सरदार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

इस बार टुसु मेला में गोराम गोसाई झुमुर गाना, बूगी बूगी डांस,कालाजीबी संबलपुरी फ़्लोक और ट्राइबल डांस,महिला छऊ नृत्य, काठी नाच,जावा नाच,रुम्पा नाच,मिक्की माउस,मोटू पतलू,सपरा नाच,मुंडारी नाच के अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक नाच बच्चों एवं बड़ों के लिए आकर्षक का केंद्र रहेगा. वहीं उन्होंने कहा मेले में टुसू लेकर आने वाले, नित्य दल एवं चौड़ल लेकर आने वाले को कमेटी के निर्णय पर पुरस्कार निर्धारित किया जाएगा.

वही जिला परिषद सदस्य में घासीराम सिंह, कामाख्या गौड़, धीरेंद्र गौड़, जितेंद्र गौड़, वही उपदस्ता मंडली में अर्जुन सोरेन, बद्रीनाथ गौड़,हरेन गौड़,बिजय सिंह मुंडा,पौधों लोचन गौड़,संजीव गौड़,नरेंद्र गौड़,भास्कर दत्ता के साथ टुसु मेले के सदस्य में डालू दत्ता,महाबीर पाल, राधाकांत सिंह,सुखदेब चालक के अलावा समस्त देवघर पंचायत के ग्राम वासी मौजूद रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीवन की सुरक्षा करना CRPF का उद्देश्य: उप कमाडेंट

Next Post

सेवा-पुस्तिका को गायब कर पेन्शन पुनरीक्षण प्रपत्र महालेखाकार को नहीं भेजने को लेकर सीएम जनसंवाद में शिकायत

Next Post
सेवा-पुस्तिका को गायब कर पेन्शन पुनरीक्षण प्रपत्र महालेखाकार को नहीं भेजने को लेकर सीएम जनसंवाद में शिकायत

सेवा-पुस्तिका को गायब कर पेन्शन पुनरीक्षण प्रपत्र महालेखाकार को नहीं भेजने को लेकर सीएम जनसंवाद में शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d