BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिसंबर-2020 में झारखंड का जीएसटी राजस्व संग्रह बढ़ा 11 फीसदी

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
दिसंबर-2020 में झारखंड का जीएसटी राजस्व संग्रह बढ़ा 11 फीसदी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: दिसंबर-2020 में जीएसटी राजस्व का रिकॉर्ड संग्रह हुआ. जीएसटी लागू होने के बाद अब तक का सबसे अधिक राजस्व संग्रह है. इस महीने झारखंड के जीएसटी राजस्व संग्रह में भी 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

देशभर में दिसंबर में 1,15,174 करोड़ रुपए के सकल जीएसटी राजस्व की वसूली हुई. दिसंबर 2020 में पिछले साल के इसी माह की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक जीएसटी राजस्व की वसूली हुई.

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर-2020 में झारखंड में जीएसटी का संग्रह 2,150 करोड़ रुपए हुआ. दिसंबर-2019 में राजस्व संग्रह 1;943 करोड़ रुपए हुआ था. इस हिसाब से पिछले साल की तुलना में राजस्व संग्रह में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

जीएसटी लागू होने के बाद से लेकर अब तक दिसंबर 2020 के दौरान जीएसटी राजस्व सर्वाधिक रहा. पहली बार इसने 1.15 लाख करोड़ के स्तर को पार किया. अब तक सबसे अधिक जीएसटी वसूली अप्रैल 2019 में 1,13,866 करोड़ रुपए रही थी. अप्रैल में सामान्य रूप से अधिक राजस्व प्राप्त होता है, क्योंकि वह अप्रैल की रिटर्न से संबंधित होता है. मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम मास होता है.

दिसंबर 2020 में पिछले मास के 104.963 करोड़ रुपए के राजस्व की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है. पिछले 21 महीनों में मासिक राजस्व में यह सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है. ऐसा महामारी के बाद त्वरित आर्थिक रिकवरी और जीएसटी की चोरी करने वालों और नकली बिल बनाने वालों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के साथ-साथ अभी हाल में शुरू किए गए व्यवस्थागत परिवर्तनों के कारण संभव हुआ है. इसके कारण अनुपालन में सुधार को बढ़ावा मिला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने बूटा सिंह के निधन पर जताया शोक

Next Post

जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर: नक्सली ने पड़ोसी को मारी गोली, ग्रमीणों ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Next Post
शादी समारोह में फायरिंग, युवक की मौत

जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर: नक्सली ने पड़ोसी को मारी गोली, ग्रमीणों ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d