BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रन्यास द्वारा झारखंड का सबसे बड़ा मेगा रक्तदान शिविर 10 अप्रेल को रांची में

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
प्रन्यास द्वारा झारखंड का सबसे बड़ा मेगा रक्तदान शिविर 10 अप्रेल को रांची में
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- जहां एक तरफ गर्मी बढ़ रही है वहीं कोरोनावायरस संक्रमण का डर वापस सता रहा है और ऐसे में रक्त की कमी होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

रक्त की सुगम उपलब्धता करवाने हेतु शहर की जानी मानी एवं लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था प्रन्यास हेल्थ केयर सोसायटी ने इस बार आगामी 10 अप्रैल को झारखंड का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया है. इस आयोजन में रांची नगर निगम सहयोगी के रुप में शामिल हो चुका है.

प्रन्यास के प्रतिनिधि मंडल और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद उन्होंने इस मेगा रक्तदान शिविर का समर्थन करते हुए पूरे रांची शहर से रक्तदान हेतु आगे आने की अपील की है. स्वास्थ्य सचिव के के सोन और सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद ने भी टीम प्रन्यास को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है एवं इस हेतु स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं. नगर आयुक्त मुकेश कुमार लगातार हर संभव सहयोग दे रहे हैं एवं कैंप की सारी व्यवस्था हेतु तैयारियां की जा रही है.

टीम प्रन्यास  सारी व्यवस्था को सुचारू रूप से पूर्ण करवाने में लगे हुए हैं.

ज्ञातव्य है कि पिछले लॉकडाउन में लगातार रक्तदान शिविर लगाकर  प्रन्यास पूरे रांची शहर के लिए प्रेरणा बन गयी हैं. इस शिविर हेतु टीम प्रन्यास के सभी सदस्य अनवरत अपने कार्यों में लगे हुए हैं और शहर की हर सामाजिक संस्था ने अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया है.

इस मेगा रक्तदान शिविर से यहां रक्त की कमी को पूरा किया जाएगा वहीं लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में रक्तदान हेतु अधिक से अधिक लोग आगे आए और लोगों की जान बचाने में सहयोग हो सके.

यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल ने दी!

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिलेंडर फटने से लगी आवासीय झोपड़ी में आग

Next Post

किसान मोर्चा का देशव्यापी बंद आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Next Post
किसान मोर्चा का देशव्यापी बंद आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किसान मोर्चा का देशव्यापी बंद आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d