BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर चैंपियनशिप में शानदार रहा झारखंड का प्रदर्शन

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर चैंपियनशिप में शानदार रहा झारखंड का प्रदर्शन

राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर चैंपियनशिप में शानदार रहा झारखण्ड का प्रदर्शन

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भारतीय खेल मंत्रालय तथा टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत नेशनल टग ऑफ वार इंटीग्रेशन चौंपियनशिप में झारखण्ड के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन रहा। गत 27 से 30 दिसंबर तक पॉन्डिचेरी स्थित इंदिरा गाँधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत निर्धारित दो राज्यों की टीमें एक साथ सिरकत कर रही थी.

चार जोन में आयोजित होने वाली इस नेशनल इंटीग्रेशन चौंपियनशिप के पहले जोन की इस स्पर्धा में झारखण्ड और गोवा के खिलाडी एक टीम के रूप भाग लिए. पुरषों की स्पर्धा में झारखण्ड- गोवा टीम ने अंडमान निकोबार – लक्षद्वीप तथा असम – राजस्थान टीम को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई परन्तु मुख्य स्पर्धा में इस टीम को पंजाब -आंध्र प्रदेश की टीम से पराजय का सामना करना पड़ा और इस प्रतियोगिता में उप विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया.

महिलाओं की स्पर्धा में झारखण्ड – गोवा टीम को अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप की संयुक्त टीम से जीत प्राप्त हुई परन्तु पंजाब और आंध्र प्रदेश की संयुक्त टीम से वह हार गई और उन्हें तीसरा स्थान से ही संतोष करना पड़ा.

पुरुष टीम में विपुल मिश्रा के कप्तानी में संदीप पासवान, अनिल प्रसाद महतो, संतोष कुमार, कृष्णा कुमार शाव तथा प्रियांशु श्रीवास्तव शामिल थे जबकि महिला टीम में कोच ममता कुमारी पांडेय के नेतृत्व एवं सोनामोती कुमारी की कप्तानी में अरिता कुमारी, किरण सिंह, उषा कुमारी, सरिता कुमारी तथा भारती कुमारी शामिल थी.

प्रतियोगिता के समापन के दौरान सभी विजेता टीम के खिलाडियों को पॉन्डिचेरी के मुख्य मंत्री वेलु नारायणसामी तथा एशियाई टग ऑफ वॉर फेडरेशन के महासचिव मदन मोहन द्वारा पदक तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

झारखण्ड रस्साकसी संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल तथा महासचिव रंजीत केशरी एवं धनबाद जिला रस्साकसी संघ के अध्यक्ष राजेश यादव तथा सचिव मृदुल बोस, प्रियरंजन कुमार ने टीम के सभी सदस्यों एवं कोच को बधाई दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड व जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी मैच आज से

Next Post

सीएम ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निदान का दिलाया भरोसा

Next Post
सीएम ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निदान का दिलाया भरोसा

सीएम ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निदान का दिलाया भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d