रांची: रांची एसएसपी सहित 12 पुलिस कर्मियों को PMG ( पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री) अवॉर्ड मिलेगा. राज्य भर के 12 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.
01 पुलिस पदाधिकारी को PPM अवार्ड, यानी प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जायेगा. 11 पुलिस पदाधिकारी को पुलिस मैडल फ़ॉर मेरिटोरियस सर्विस मिलेगा.
रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित राज्य भर के 24 पुलिस पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मान मिल रहा है. देशभर के पुलिस पदाधिकारी को प्रत्येक वर्ष मेडल से सम्मानित किया जाता हैं.

