रांची: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर झारखंड के कई पुलिस अधिकारी सम्मानित होंगे, इनमें रांची एसएसपी सहित 12 पुलिस कर्मियों को पीएमजी ( पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री) अवॉर्ड मिलेगा . राज्य भर के 12 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गैलंट्री अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित. 01 पुलिस पदाधिकारी को पीपीएम अवार्ड, यानी प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से किया जायेगा सम्मानित.11 पुलिस पदाधिकारी को पुलिस मैडल फ़ॉर मेरिटोरियस सर्विस मिलेगा .
रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित राज्य भर के 24 पुलिस पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह सम्मान मिल रहा है . देशभर के पुलिस पदाधिकारी को प्रत्येक वर्ष मेडल से सम्मानित किया जाता है.

