BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘राष्ट्रपति पदक’ से सम्मानित होंगे झारखंड के पुलिस जवान

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
‘राष्ट्रपति पदक’ से सम्मानित होंगे झारखंड के पुलिस जवान
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:- 

  • 10 पुलिस को मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए पदक

  • सीएम हेमंत सोरेन ने कमेटी की अनुशंसा को मंजूरी दी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2020 के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए अट्ठारह पुलिस पदक प्रदान करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किए गए नामों की अनुशंसा को केंद्र सरकार को भेजने के स्वीकृति प्रदान कर दी है.

गौरतलब है कि गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव एल खियांगते की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर राज्य के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान करने के निमित्त नामों की अनुशंसा को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजा गया था.

इस बैठक में पुलिस महानिदेशक एमवी राव और नागरिक सुरक्षा आयुक्त इकबाल आलम अंसारी भी मौजूद थे.

इनके नामों की हुई है अनुशंसा

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए झारखंड जगुआर के सूबेदार जगदीश चंद्रपाठ पिंगुआ और विशेष शाखा के लिए हवलदार महेंद्र प्रसाद शामिल है.

इसके अलावा सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक के लिए भारतीय पुलिस सेवा के सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस-उप महानिरीक्षक विशेष शाखा, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार राम, पुलिस निरीक्षक हुलास पूर्ति, पुलिस निरीक्षक देवकी सांगा, पुलिस अवर निरीक्षक तुफ़ैल खान, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज उरांव, एसटीएफ के राजीव रंजन, सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सोमनाथ पाड़ेया, सहायक अवर निरीक्षक भरत राम, हवलदार बालेश्वर यादव, हवलदार प्रदुमन गुप्ता, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार सिकंदर राय, हवलदार सर्वजीत कुमार और हवलदार अरुण कुमार सिंह के नाम केंद्र सरकार को भेजने से संबंधित स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने हज समिति के सदस्यों के मनोनयन के प्रस्ताव को दी स्वीकृति 

Next Post

देवघर : नये उद्योंगों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Next Post
देवघर : नये उद्योंगों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

देवघर : नये उद्योंगों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d