रांची: झाविमो रांची महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर राँची महानगर कार्यसमिति का पुनर्गठन किया है. वर्मा ने नई कमिटी में 7 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 7 सचिव,1 कोषाध्यक्ष, 1मिडिया प्रभारी, 7 मंच-मोर्चों के अध्यक्ष एवं मंडलों के अध्यक्ष सहित 137 सदस्यीय कार्यसमिति का घोषणा किया है.
महानगर की नई कार्यसमिति गठित होने पर सभी नए पदाधिकारियों को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सहित प्रधान महासचिव अभय सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, अशोक वर्मा, डॉ आश्रिता कुजूर, सरोज सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, सुरेश साव, सुनील गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने बधाई दी है. सहित 94 लोगों को कार्यसमिति सदस्य के रूप में रखा गया है.
घोषणा के उपरांत महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा है कि झाविमो, रांची महानगर के सारे कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के विचारों के साथ खड़े हैं. जनहित के मुद्दों पर हम सब जनता की आवाज बनते रहेंगे. उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी है.

