BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झाविमो का भाजपा में महाविलय, अमित शाह ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार बाबूलाल मरांडी की वापसी को लेकर प्रयासरत रहा

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
झाविमो का भाजपा में महाविलय, अमित शाह ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार बाबूलाल मरांडी की वापसी को लेकर प्रयासरत रहा

झाविमो का भाजपा में महाविलय, अमित शाह ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार बाबूलाल मरांडी की वापसी को लेकर प्रयासरत रहा

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:

  • पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में हार से निराश न हो, ऐसे में चुनाव में हार-जीत मायने नहीं रखता

  • बाबूलाल की पुर्नवापसी ने से स्थानीय नेतृत्व को मिलेगा फायदा

  • बुरुगुलीकेरा में सात लोगों के नरसंहार की घटना पर चिंता जताई, बीजेपी सांसदों ने एनआईए जांच की मांग की

रांची: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014 में वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही लगातार बाबूलाल मरांडी की पुनर्वापसी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बाबूलाल मरांडी ने ठीक कहा कि वे जिद्दी स्वभाव के है, आज उनकी पार्टी में पुर्नवापसी हुई है.

इस मौके पर वे बाबूलाल मरांडी और उनके साथ आये कार्यकर्ताओं को यह भरोसा दिलाना चाहते है कि उन्हें कभी यह अनुभव नहीं होगा, वे किसी दूसरे दल से आये है. अमित शाह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की पुनर्वापसी से स्थानीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेता रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और कड़िया मुंडा सरीखे नेताओं को अनुभवी और संघर्ष का फायदा मिलेगा.

बाबूलाल मरांडी द्वारा 14 वर्षों तक सत्ता से दूर रहते हुए काफी अरसे तक क्षेत्र का भ्रमण किया, उनके भ्रमण का फायदा पार्टी को मिलेगा.

चुनाव में हार से निराश न हों

अमित शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में हार से निराश न हो, भाजपा कार्यकर्ताओं का सिर्फ मां भारती की सेवा और देश को आगे बढ़ाने का ही लक्ष्य होता है,ऐसे में चुनाव में हार-जीत मायने नहीं रखता है.

उन्होंने कहा कि पांच वर्षों के दौरान उन्होंने देखा कि राज्य की रघुवर दास की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक-एक योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया. प्रधानमंत्री ने 2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है.

जनादेश का सम्मान करती है भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है और यह भी भरोसा दिलाती है कि सत्ता में रहने के दौरान जितना काम किया है, उससे अधिक काम विपक्ष में रह करेगी, यदि सरकार गरीबों, आदिवासियों और किसानों के विकास के लिए काम करती है, तो समर्थन किया जाएगा, लेकिन भ्रष्टाचार और आतंकवाद एवं नक्सलवाद में बढ़ोत्तरी के प्रयास पर गली-सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन के साथ ही सदन में भी मजबूती से अपनी बात रखेगी.

इस दौरान अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए को हटाकर कर उसे देश का अभिन्न हिस्सा बनाने का काम किया. जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर भी बन जाएगा, इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ट्रस्ट गठन की घोषणा की है.

नरसंहार पर जताई चिंता

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरुगुलीकेरा में सात लोगों के नरसंहार की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा सांसदों की ओर से जांच रिपोर्ट उन्हें सौंपी गयी. उन्होंने तस्वीरें देगी, अपने जीवन में ऐसी नृशंस हत्या नहीं देखी, जिसमें तड़पा-तड़पाकर सात लोगों को उनके परिवार के सामने ही मारा गया और सिर को धड़ से अलग कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि राज्य में यदि इसी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति रही, तो पार्टी कार्यकत्र्ता सड़क पर उतर कर तथा संसद में भी संघर्ष करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार बाबूलाल मरांडी की वापसी को लेकर प्रयासरत रहा: अमित शाह

Next Post

We will came back soon : रघुवर दास

Next Post
We will came back soon : रघुवर दास

We will came back soon : रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d