BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज को जिया की चुनौती, कराची में महिला ट्रांसजेंडर ने खोली पहली सिलाई की दुकान

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in Uncategorized
पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज को जिया की चुनौती, कराची में महिला ट्रांसजेंडर ने खोली पहली सिलाई की दुकान
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान : पाकिस्तान में जैसे-जैसे रमज़ान नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे जिया की दुकान पर भीड़ बढ़ती जा रही है. न्यू कराची मार्केट (New Karachi Market) में पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर महिला जिया (Transgender Woman Jiya) अपनी सिलाई की दुकान पर ग्राहकों के बीच इन दिनों व्यस्त नजर आती हैं. जिया की दुकान कराची में पहली सिलाई की दुकान है, जिसे एक ट्रांसजेंडर महिला (Transgender Woman) ने खोला है. जिया ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए सिलाई की दुकान खोलकर पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज को चुनौती दी है.
कई ट्रांसजेंडर्स टेलरिंग का व्यवसाय करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें डर है कि रूढ़िवादी मुसलमानों वाला देश उनका बहिष्कार कर सकता है. पाकिस्तान में कई मकान मालिक ट्रांसजेंडर्स को दुकान किराए पर देने में कतराते हैं. जिया ने दक्षिणी बंदरगाह शहर में ‘द स्टिच शॉप’ से रॉयटर्स को बताया कि न्यू मार्केट में आखिरकार उन्हें एक दुकान मिली, जिसे उन्होंने अप्रैल के मध्य में रमजान की तैयारियों के चलते मार्च में दो अन्य ट्रांस महिलाओं के साथ खोला.
ऑल-बॉयज स्कूल से की पढ़ाई
इस्लाम में पवित्र माना जाने वाला रमजान का पवित्र महीना ईद-अल-फितर के साथ समाप्त होता है. इस मौके पर लोग नए कपड़े खरीदते हैं. जिया के लिए ये दुकान उनकी महत्वाकांक्षा की शुरुआत है. उन्होंने ऑल-बॉयज स्कूल से पढ़ाई की है और अपने साथी ट्रांसजेंडर महिलाओं की मदद से सिलाई सीखी है. उन्होंने कहा कि हम इस व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं. हम पूर्वी और पश्चिमी डिजाइन सभी प्रकार के कपड़ों के साथ एक बुटीक खोलना चाहते हैं.
महिलाओं के बीच लोकप्रिय जिया की दुकान
उनके ग्राहकों में कई महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने कहा कि वे अपने कपड़े बनाने के लिए एक ट्रांसजेंडर महिला को ज्यादा पसंद करती हैं. ये ज्यादातर पुरुषों द्वारा चलाई जा रहीं सिलाई की दुकानों के बीच एक बड़ा परिवर्तन है. फरजाना जाहिद ने कहा जब उन्होंने मेरा माप लिया तो मुझे अच्छा लगा.
पाकिस्तान की संसद ने 2018 में तीसरे जेंडर को मान्यता दी थी. इसके बाद इन्हें वोट देने के अधिकार और आधिकारिक दस्तावेजों पर जेंडर के चयन जैसे मौलिक अधिकार दिए गए थे. बता दें कि पाकिस्तान में 2017 की जनगणना में करीब 10,000 ट्रांसजेंडर दर्ज किए गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LCI को कोरोना मरीजों के लिए खोला जाए: अखिलेश यादव

Next Post

इमरान ने की बलूचिस्तान के लोगों को ‘भूखा-प्यासा’ करने की तैयारी, बांध बना खेती की जमीन को बंजर करने में जुटे

Next Post
सेना-ISI समेत विपक्ष का घेरा कसा, इमरान खान विश्वास मत से पहले अकेले पड़े

इमरान ने की बलूचिस्तान के लोगों को 'भूखा-प्यासा' करने की तैयारी, बांध बना खेती की जमीन को बंजर करने में जुटे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d