BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फासो में जिहादी हमला, 36 की मौत, 3 घायल

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
फासो में जिहादी हमला, 36 की मौत, 3 घायल

फासो में जिहादी हमला, 36 की मौत, 3 घायल

Share on FacebookShare on Twitter

औगाडौगू: उत्तरी बुर्किना फासो की सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी वहां के एक गांव में सोमवार को आतंकवादी हमले में 36 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने स्थानीय लोगों से जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है.

सरकार ने बताया, आतंकवादी समूह ने नागराओगो गांव के बाजार में हमला किया और 32 लोगों की हत्या कर दी. इससे पहले अलमाउ गांव में उन्होंने चार लोगों की हत्या की थी.

इसमें बताया गया कि हमलों में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं. नागरिकों के खिलाफ लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर सरकार ने लोगों से रक्षा एवं सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की अपील की है.

बुर्किना फासो की संसद ने मंगलवार को सर्वसम्मति से एक कानून भी पारित किया, जिसमें जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय स्वयंसेवकों की भर्ती करने की अनुमति दी गई है. इन लोगों को हल्के हथियार मुहैया कराए जाएंगे.

बता दें कि पिछले महीने उत्तरी इलाके में स्थित एक कस्बे पर जिहादियों के हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई थी, मृतकों में अधिकांश महिलाएं थीं. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 80 जिहादियों को भी मार गिराया गया था.

एक बयान के अनुसार, बुर्किना फासो की माली से लगने वाली सीमा के पास साहेल क्षेत्र के अर्बिन्दा शहर में भड़की हिंसा कई घंटों तक चली. इस हिंसा में सुरक्षा बलों के सात सदस्य भी मारे गए थे. राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोर ने इस हमले पर कहा था कि ‘हमारे सैनिकों की वीरतापूर्ण कार्रवाई की और 80 आतंकवादियों मार गिराया. इस बर्बर हमले में 35 नागरिकों की मौत हुई.

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल साहेल क्षेत्र के तीन देशों में हुए जिहादी हमलों में करीब 4,000 लोग मारे गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

Next Post

हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की होगी थर्मल स्कैनर से जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

Next Post
हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की होगी थर्मल स्कैनर से जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले यात्रियों की होगी थर्मल स्कैनर से जांच, स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d