जावेद अख्तर,
गोड्डा:- शिक्षा के क्षेत्र में धमाल मचा रहे जियो अकादमी हनवारा द्वारा बुधवार को खोरद मेला मैदान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में हनवारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों मध्य विद्यायल खोरद, उच्च विद्यायल हनवारा,अल्हिरा पब्लिक स्कूल आदि से स्कूल स्तर पर टॉप करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में खोरद पंचायत मुखिया मकसूद आलम आलम ने बिधिवत फीता काटकर किया.
इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मकसूद आलम ने कहा कि जियो अकादमी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह से छात्र-छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होगी. सम्मानित होने से उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि जियो अकादमी हमेशा छात्रों के लिए तत्पर रहता है. सम्मान समारोह के माध्यम से छात्रों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा है. उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. यह अकादमी छात्रों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहता है.इस दौरान हनवारा उच्च विद्यालय शिक्षक आज़ाद असलम, शरीफ,तौफीक, आफताब,लालू यादव,अय्युब आलम,जीओ अकादमी डायरेक्टर आकर्ष कुमार,जावेद,जुनेद आदि मौजूद थे.

