BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JIO ने भी अपने सभी प्लांस की वैलिडिटी बढ़ाई, इनकमिंग कॉल की मिलती रहेगी सुविधा

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in Uncategorized
JIO ने भी अपने सभी प्लांस की वैलिडिटी बढ़ाई, इनकमिंग कॉल की मिलती रहेगी सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दूरसंचार क्षेत्र की निजी रिलायंस जियो ने भी अपने सभी प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. यानी भले ही आपके रिचार्ज की वैलिडिटी खत्म क्यों ना हो गई हो, आपको इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती रहेगी. इससे पहले इस तरह का फैसला एयरटेल और वोडाफोन कंपनी ले चुकी है. जियो ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि लॉकडाउन के दौरान यूजर्स को अपनों से कनेक्ट रहने में परेशानी ना हो.

Also Read This: पृथ्वी दिवस विशेष : क्या पृथवी दिवस मनाकर उतर जायेगा धरती का कर्ज, वर्ष में दो दिन मनाया जाता है अर्थ डे

कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ कम आय वाले यूजर्स को ही नहीं बल्कि उन सभी यूजर्स को भी मिलेगा जिनके प्लान की वैलिडिटी खत्म हो गई हो और वह रिचार्ज नहीं करा पा रहे. इससे पहले जियो ने 17 अप्रैल तक जियोफोन यूजर्स को फ्री इनकमिंग कॉल की सुविधा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट व 100 एसएमएस की सुविधा दी हुई थी. बता दें कि जियो से कुछ घंटे पहले ही एयरटेल और वोडाफोन ने 3 मई तक वैलिडिटी बढ़ाने की घोषणा की थी. इन दोनों ही कंपनियों ने अपनी यह सुविधा कम आय वाले यूजर्स को दी है.

इससे पहले इन कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया था. जिओ का कहना है कि कंपनी के अधिकतर रिचार्ज आउटलेट 20 अप्रैल से उपलब्ध हो जाएंगे. इसके अलावा यूजर्स माय जीयो ऐप और जीयो डॉट काम से 24 घंटे रिचार्ज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी अपने ग्राहकों को लॉकडाउन के दौरान डबल डेटा की सुविधा भी दे रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को पूरी तरह किया गया सील, लगा जाम

Next Post

नवादा के SDO सस्पेंड, कोटा आने-जाने के लिए विधायक को दिया था पास

Next Post
नवादा के SDO सस्पेंड, कोटा आने-जाने के लिए विधायक को दिया था पास

नवादा के SDO सस्पेंड, कोटा आने-जाने के लिए विधायक को दिया था पास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d