BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिशान कमर ने पॉलिटेक्निक काॅलेज का किया निरीक्षण, कहा- कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी नहीं जाएगें बख्शे

by bnnbharat.com
October 25, 2019
in समाचार
जिशान कमर ने पॉलिटेक्निक काॅलेज का किया निरीक्षण, कहा- कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी नहीं जाएगें बख्शे

Jishan Qamar inspected the polytechnic college, said - officials and workers who are negligent in work will not be spared

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: आगामी विधान सभा चुनाव में पॉलिटेक्निक काॅलेज में वज्रगृह निर्माण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने शुक्रवार पॉलिटेक्निक काॅलेज पहुंच कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त जिशान कमर ने पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंड के अनरूप ही वज्रगृह निर्माण करने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, शौचायल एवं सुरक्षा संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी ली एवं पदाधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा को लेकर के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उपायुक्त कमर ने स्पष्ट कहा कि चुनाव को लेकर जो भी जिम्मेवारी आप सभी को मिल रही है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी बख्शे नहीं जाएगें.

एसपी प्रशांत आनंद ने वज्रगृह की सुरक्षा को अभेद बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि वज्रगृह की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं हो अधिकारी इसका ख्याल रखें. इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने को लेकर सुरक्षा बल तैनात करने समेत अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मौके पर एएसपी विपूल पाण्डेय, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, एसडीओ सागर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, जेई अंजनी कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

33 नए पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने पढ़ाया ईमानदारी का पाठ

Next Post

विभिन्न योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

Next Post
विभिन्न योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

विभिन्न योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d