BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विवादे-आज़म के समर्थन में मांझी, भाई-बहन व मां-बेटा के रिश्ते पर की विवादित टिपण्णी

by bnnbharat.com
July 28, 2019
in समाचार
विवादे-आज़म  के समर्थन में मांझी, भाई-बहन व मां-बेटा के रिश्ते पर की विवादित टिपण्णी
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी सांसद रमा देवी पर विवादित टिप्‍पणी की एक ओर जहां पक्ष-विपक्ष के नेता निंदा कर रहे हैं, वहीं बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री व हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया है। उन्‍होंने आजम खान के बयान को गुड सेंस में कही बात बताया है। उन्‍होंने सवाल किया है कि अगर भाई-बहन और मां-बेटा एक-दूसरे को किस करते हैं तो क्या उसे सेक्स कहेंगे?

जीतन राम मांझी ने कहा कि आजम खान के बयान को गलत नजरिए से देखा जा रहा है। अपनी बात के समर्थन में उन्‍होंने तर्क देते हुए कहा कि पुराने जमाने में लोग पूरे परिवार से प्यार करते थे और जंबे समय बाद मिलने पर प्यार का इजहार करते थे। ऐसे में लंबे समय बाद मिलने वाले भाई-बहन और मां-बेटा एक-दूसरे को किस करें तो क्या उसे सेक्स कहेंगे?

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर आजम खान ने जिसे बहन कहा, उसे ठेस पहुंची है तो उन्हें बहन से माफी मांग लेनी चाहिए। वे इस्‍तीफा नहीं दें, लेकिन माफी मांगें।

गाैरतलब है कि रमा देवी पर विवादित बयान देने के बाद आजम खान चौतरफा घिर गए हैं। इसे लेकर बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी और उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने भी आजम खान की निंदा की है। रमा देवी ने भी कहा है कि यदि आजम खान माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा न आएं। उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष से भी इस मामले में इंसाफ की मांग की है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर परिवार को गैस सिलिंडर और चूल्हा मिलेगा:विधायक

Next Post

महिलाओं ने शौचालय नहीं होने की शिकायत की, एक सप्ताह में सभी को शौचालय स्वीकृत कराकर उपायुक्त ने ख़ुद फावड़ा चलाकर शुरू किया काम

Next Post
The women complained of lack of toilet, after sanctioning toilets to everyone in one week, the Deputy Commissioner started his own shovel

महिलाओं ने शौचालय नहीं होने की शिकायत की, एक सप्ताह में सभी को शौचालय स्वीकृत कराकर उपायुक्त ने ख़ुद फावड़ा चलाकर शुरू किया काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d