BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जीतन राम मांझी के HAM का एनडीए में आज शामिल होने का कार्यक्रम टला, जानें अब कब होगी घोषणा

by bnnbharat.com
September 2, 2020
in समाचार
जीतन राम मांझी के HAM का एनडीए में आज शामिल होने का कार्यक्रम टला, जानें अब कब होगी घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में किस गठबंधन का हिस्सा बनेंगे जीतन राम मांझी? इसे लेकर सभी अटकलें लगभग खत्म हो गई है. हिंदुस्तान अवाम पार्टी ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी अब एनडीए का हिस्सा बनेंगे!

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की उठापटक के बीच मांझी आज एनडीए में शामिल होने की घोषणा करने वाले थे जो किसी कारणवश टल गई है. अब HAM सुप्रीमो जीतन राम मांझी कल यानि गुरुवार को एनडीए का हिस्सा बनने की घोषणा कर सकते हैं.

इससे पहले महागठबंधन छोड़ने के बाद मांझी ने कहा था कि अभी सभी दलों से बातचीत हो रही है. बसपा, एनसीपी, एमआई एम, वामसेफ से लेकर यशवंत सिन्हा के लोगों से भी बातचीत चल रही है. उन्होंने अपने नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की तैयारी का भी संकेत दिया था.

हालांकि जदयू से संपर्क और मुख्यमंत्री नीतीश से टेलिफोन पर बातचीत के बाद ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि मांझी जदयू के साथ जा सकते हैं और एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन का हिस्सा रहे मांझी कई बार महागठबंधन में समन्वय समिति के गठन की मांग कर चुके थे. इसके लिए उन्होंने कई बार राजद को अल्टीमेटम भी दिया था. लेकिन उनकी मांग पर राजद की ओर से कोई तवज्जो नहीं दिया गया और उनकी धमकी को भी नजरअंदाज किया गया. इसके बाद मांझी ने महागठबंधन छोड़ने का फैसला किया.

जेडीयू में विलय की थी चर्चा

चर्चा चल रही थी कि महागठबंधन से अलग होने के बाद मांझी की पार्टी का जेडीयू में विलय होगा. हालांकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने यह साफ कर दिया कि जेडीयू के साथ पार्टी का विलय नहीं होगा. पार्टी नेतृत्व का कहना है कि पार्टी को समाप्त नहीं किया जाएगा. गठबंधन के बाद ही सीट शेयरिंग की बात की जाएगी.

16 सीटों पर पार्टी की तैयारी पूरी

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हम ने 16 विधानसभा सीटों पर लड़ने पूरी तैयारी रखी है. बताया जा रहा है कि गठबंधन होता है तो पार्टी जेडीयू से इतनी ही सीटों की मांग भी करेगी. पार्टी ने अधिकतर मगध प्रमंडल के सीटों पर ही अपनी दावेदारी की है. वैसे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कोसी और पूर्णिया क्षेत्र के कुछ सीटों को अपना प्रभाव क्षेत्र में मान रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिस लड़की का पोस्टमार्टम और दाह संस्कार किया गया, वो मिली जिंदा

Next Post

सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

Next Post
सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d