दिल्ली: कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरुनी कलह धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रही है. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा पार्टी के बड़े नेता जितिन प्रसाद पर निशाना साधने की आलोचना की है. सिब्बल ने कहा कि जितिन प्रसाद को निशाना बना दुर्भाग्यपूर्ण है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि जितिन प्रसाद को कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है, कांग्रेस को बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक की बजाय अपनी ही पार्टी के नेता पर निशाना बनाने में मेहनत करनी पड़ रही है.’ जितिन प्रसाद उन 23 नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी.
इसी चिट्ठी के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार को कांग्रेस दो फाड़ होती दिखाई दी, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के खिलाफ पार्टी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी हुई. यही नहीं प्रसाद को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव भी पास किया गया.

