गुमला :चैनपुर थाना क्षेत्र के जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास जेजेएमपी उग्रवादी संगठन ने अपने पूर्व सदस्य की पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना सोमवार देर रात की है . बताया जा रहा है कि गोली बारी की इस घटना में अमरजीत बच निकल गया है. पुलिस उसकी खोज कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

