BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छापेमारी में उग्रवादी संगठन JJMP के कब्जे से मिले सेक्स टॉयज़, यौन शोषण की आशंका

by bnnbharat.com
December 4, 2020
in समाचार
छापेमारी में उग्रवादी संगठन JJMP के कब्जे से मिले सेक्स टॉयज़, यौन शोषण की आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के खिलाफ एक अभियान के तहत छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. लेकिन हैरानी की बात है कि हथियारों के साथ वहां से सेक्स टॉयज़ भी बरामद हुए हैं. आशंका है कि संगठन के सदस्य इन सेक्स टॉयज़ का इस्तेमाल बच्चों और बड़ों का यौन शोषण करने के लिए करते थे.

पलामू पुलिस और CRPF की टीम ने लातेहार-पलामू की सीमा पर पनकी थाना अंतर्गत सलामदिरी गांव में गुरुवार की तड़के इस छापेमारी को अंजाम दिया. पहली बार झारखंड में प्रतिबंधित संगठन के कब्जे से सेक्स टॉयज़ बरामद हुए हैं. जिन्हें देखकर पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारी भी हैरान हैं. हालांकि अभी तक पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है कि प्रतिबंधित संगठन में सेक्स टॉयज़ का क्या काम था.

हालांकि पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है कि क्या उग्रवादी इन सेक्स टॉयज़ का इस्तेमाल पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के लिए कर रहे थे.
 

दरअसल, गुरुवार की सुबह जब पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जेजेएमपी के ठिकाने पर छापेमारी की तो गोलीबारी शुरू हो गई. भयंकर मुठभेड़ के बाद चरमपंथी पस्त हो गए. भारी सुरक्षा बल देखकर चरमपंथी वहां से भाग गए. बाद में मौका-ए-वारदात से पुलिस ने एके 56 असाल्ट राइफल, पिस्टल और कुछ आधार कार्ड भी बरामद किए.

पलामू के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में यह पहला मौका है, जब हथियारों और कैश के साथ-साथ सेक्स टॉय भी बरामद हुआ है. पुलिस अधीक्षक कुमार ने कहा कि सेक्स टॉय की बरामदगी के बारे में पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है. उग्रवादियों ने किस उद्देश्य से सेक्स टॉय का इस्तेमाल किया, पता लगाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज रात 12 बजे से फ़्री ऐक्सेस कर सकेंगे Netflix

Next Post

ये हैं भारत के शीर्ष 10 पुलिस थाने

Next Post
ये हैं भारत के शीर्ष 10 पुलिस थाने

ये हैं भारत के शीर्ष 10 पुलिस थाने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d