BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

J&K: आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में बर्खास्त DSP देविंदर को भेजा गया जेल

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in समाचार
J&K: आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में बर्खास्त DSP देविंदर को  भेजा गया जेल
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बर्खास्त DSP देविंदर सिंह, आतंकी नवीद बाबू और उसके अन्य साथियों की न्यायिक रिमांड 15 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. देविंदर सिंह को कठुआ के हीरानगर जेल भेज दिया गया और अन्य को कोट बलवाल जेल भेजा गया है.

देविंदर सिंह को आतंकवादियों के साथ सांठगांठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 6 फरवरी को देविंदर के साथ आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर नवीद बाबू, उसके सहयोगी मोहम्मद रफी और मोहम्मद इरफान को रिमांड बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के विशेष कोर्ट के सामने पेश किया गया.

पूर्व DSP देविंदर आतंकियों के साथ पकड़े गए थे

जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी देविंदर सिंह को एक कार से दो आतंकियों के साथ पकड़ा गया था. पुलिस ने कहा कि वो डीएसपी सिंह के साथ आतंकियों जैसा ही सलूक कर रही है और उनसे पूछताछ जारी है. 11 जनवरी की रात जम्मू नेशनल हाईवे से इन तीनों को हिरासत में लिया गया था. इनके साथ एक स्थानीय एडवोकेट को भी पकड़ा गया है.

अफजल गुरू से था देविंदर सिंह का संबंध?

देविंदर सिंह के मामले पर बवाल के बीच 2001 संसद हमले मामले में फांसी पर लटकाए जा चुके अफजल गुरू का भी उनके साथ कनेक्शन सामने आ रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अफजल गुरू ने अपने एक खत में एक पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह का नाम लिया था, लेकिन उनकी संसद हमले में भूमिका की कोई जांच नहीं हुई थी.

सिंह के हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद सोशल एक्टिविस्ट कविता कृष्णन ने भी ट्विटर पर लिखा कि अफजल ने अपने खत में देविंदर सिंह नाम के अधिकारी का जिक्र किया था और अब सिंह के ‘आतंकियों के साथ पकड़े जाने की खबर आई है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

11 फरवरी को लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

Next Post

रिश्वत लेते हुए OSD गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया ने कहा, तुरंत मिले सख्त से सख्त सजा

Next Post
रिश्वत लेते हुए OSD गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया ने कहा, तुरंत मिले सख्त से सख्त सजा

रिश्वत लेते हुए OSD गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया ने कहा, तुरंत मिले सख्त से सख्त सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d