BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झामुमो और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई रोडमैप ही नहीं : नरेंद्र मोदी

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
झामुमो और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई रोडमैप ही नहीं : नरेंद्र मोदी

झामुमो और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई रोडमैप ही नहीं : नरेंद्र मोदी

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पास राज्य के विकास कोई न कोई रोडमैप है और न इरादा है और न कभी भूतकाल में कुछ किया है. अगर वे (कांग्रेस व विपक्षी) जानते है तो उनको एक ही बात पता है, भाजपा का विरोध करो, मोदी को गाली दो.

भाजपा का विरोध करते-करते इन लोगों को देश का विरोध करने की आदत हो गई है. नरेंद्र मोदी रविवार को दुमका एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि देश की संसद ने अभी नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण बदलाव किया है. इस बदलाव के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जो वहां कम संख्या में थे, जो अलग धर्म का पालन करते थे, इसलिए वहां उन पर जुल्म हुए, उनका वहां जीना मुश्किल हो गया.

ये तीन देशों से हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध उनको वहां से अपना गांव, घर, परिवार सबकुछ छोड़कर भारत में शरणार्थी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ा. उनके जीवन को सुधारने के लिए दोनों सदनों में भारी बहुमत से इन गरीबों के लिए नागरिकता का निर्णय किया.

उन्होंने असम के लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इन्होंने हिंसा करने वालों को अपने से अलग कर दिया है. शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात बता रहे हैं. देश का मान-सम्मान बढ़े ऐसा व्यवहार असम, नॉर्थ ईस्ट कर रहा है.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों पर जनता ने कभी भरोसा किया था, जिन्हें झारखंड के आदिवासियों ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए और परिवार के लिए बड़े-बड़े महल दिए और आपको भूल गए थे.

उन्होंने कहा कि कल्पना कीजिए, अगर बाबा तिलका मांझी सिर्फ अपना हित ही सोचते तो क्या समाज के लिए इतना कुछ कर पाते? अगर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सिर्फ अपना लाभ ही देखते तो क्या अंग्रेजों का मुकाबला कर पाते.

ये तमाम सेनानी, ये तमाम शहीद, परिवार हित से ऊपर उठकर, समाज के हित में, राष्ट्र के हित में खड़े हुए. भाजपा ऐसे ही संस्कारों को धारण करती है, उनको सम्मान देती है.

उन्होंने कहा कि पहले सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाते थे, क्योंकि सरकार और जनता के बीच बहुत बड़ी खाई थी. ये खाई राजनीति की थी, अफसरशाही की थी, भ्रष्टाचार की थी, असंवेदनशीलता की थी. लेकिन ये सेवक इस खाई को पाटने में निरंतर जुटा है और इसमें अभूतपूर्व सफलता भी मिली है. मंच पर मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संथाल परगना प्रमंडल के कई भाजपा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा सरकार ने आदिवासियों एवं मूलवासियों की जमीन को जबरन अधिग्रहण किया है : हेमंत सोरेन

Next Post

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, 2 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d