BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेएमएम और कांग्रेस की नियत गरीबों की सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था : सीएम

by bnnbharat.com
September 27, 2019
in समाचार
जेएमएम और कांग्रेस की नियत गरीबों की सेवा नहीं, गरीबों को लूटना था : सीएम

JMM and Congress were destined to loot the poor, not serve the poor: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की नियत में प्रारंभ से ही खोट रही है. इनकी मंशा गरीबों की सेवा नहीं बल्कि झारखंड और यहां के गरीबों को लूटने की रही. 2014 के बाद आपके सहयोग से गरीबों की सरकार बनी. ये सरकार गरीबों के प्रति समर्पित सरकार है. तभी तो सरकार की सभी योजनाएं गरीबों को केंद्रित कर बनाई गई हैं, ताकि गरीबों को उसका लाभ मिल सके. आपके बल पर ही केंद्र सरकार से जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को समाप्त किया. देश की जनता इस निर्णय से खुश और गौरवान्वित है, लेकिन जेएमएम, कांग्रेस समेत अन्य दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहें हैं. अब आप जनता इसका निर्णय विधानसभा चुनाव में करें. यह जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य आपसे रूबरू होना और आपको सरकार द्वारा 5 वर्ष में किये गए कार्यो का हिसाब देना है. सीएम शुक्रवार को पटमदा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

2014 से पूर्व के पटमदा और आज के पटमदा को देखें

रघुवर दास ने कहा कि अलग राज्य के सपने को पूरा करने का प्रयास सरकार ने किया है. 2014 के पटमदा को देखें और आज के पटमदा को देखें. मुझे याद है उस समय मैं भाजपा का महामंत्री था तो पटमदा आना होता रहता है. उस समय इस सड़क की क्या हालत थी और आज के हालात देख लें. क्या परिवर्तन आया है. आज यहां आवागमन हेतु सुदृढ़ सड़क का निर्माण किया गया.

पटमदा में ग्रिड का निर्माण जल्द पूरा होगा

अभी बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. पटमदा में भी ग्रिड निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. ग्रिड प्रारम्भ होने से पटमदा समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी, क्योंकि बिजली के बिना विकास संभव नहीं है. किसानों के लिये भी अलग से फीडर की व्यवस्था हो रही है. फीडर के माध्यम से किसानों को. कृषि कार्य हेतु 6 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराया जाएगा.

कोल्ड स्टोरेज का संचालन किसान स्वयं करें

पटमदा में सब्जियां अधिक मात्रा में होती हैं. यहां बन रहे कोल्ड स्टोरेज के संचालन यहां के किसान समिति गठित कर करें और अपने सब्जियों को संरक्षित करें. सरकार किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन एवं कृषि की नवीन तकनीक से अवगत कराने के उद्देश्य से उन्हें इजरायल भेज चुकी है. पटमदा के भी एक किसान को इजरायल भेजा गया था. पटमदा के किसानों से अनुरोध करता हूं कि आप उन्नत खेती की ओर अग्रसर हो. सरकार आपको 70 प्रतिशत अनुदान पर कृषि कार्य हेतु मशीन उपलब्ध कराएगी. आपको कृषि कार्य में संसाधन जुटाने हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दिया जा रहा है. पटमदा के छुटे हुए किसान भी योजना का लाभ लें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काला हिरण मामला: जोधपुर कोर्ट में नहीं पहुंच सकेंगे सलमान खान

Next Post

सियासत में अटका हिमाचल का इकलौता केंद्रीय विश्वविद्यालय

Next Post
सियासत में अटका हिमाचल का इकलौता केंद्रीय विश्वविद्यालय

सियासत में अटका हिमाचल का इकलौता केंद्रीय विश्वविद्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d