BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झामुमो ने होटल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सैलून टेलर शॉप्स को चालू करने मांग की

पार्टी के केंद्रीय महासचिव ने सीएम को लिखा पत्र

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
झामुमो ने होटल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सैलून टेलर शॉप्स को चालू करने मांग की

झामुमो ने होटल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सैलून टेलर शॉप्स को चालू करने मांग की

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में होटल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सैलून, टेलरिंग शॉप को पुनः सशर्त चलाने की अनुमति देने की मांग की है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से राज्य में एक भीषण महासंकट को बहुत हद तक रोकने में सफल रहा है. विगत दिनों व्यापारिक एवं व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य से जुड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्टेशनरी दुकान, आवश्यक प्रयोजन की दुकानें तथा उसके पश्चात जूते एवं रेडीमेड तथा थोक कपड़ों के प्रतिष्ठानों को भी सशर्त परिचालन हेतु अनुमति प्रदान दी गई. वर्तमान समय में लगभग दो-तिहाई व्यापारिक प्रतिष्ठान का परिचालन हो रहा है.

ऐसी परिस्थिति में व्यापारिक गतिविधियों के लिए राज्य के बाहर एवं अंदर से आने वाले प्रतिनिधि के समुचित ठहरने की व्यवस्था का पूर्णतः आभाव है. राज्य के अंदर, राज्य के ही लोगों का निजी वाहन ना होने के कारण उनके राज्य के अंदर परिचालन में बहुत बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. रेल का परिचालन भी बंद है और सार्वजनिक परिवहन की भी व्यवस्था नहीं है. इस कारण लोग विभिन्न संकट का सामना कर रहे हैं.
उन्होंने ल‍िखा है कि महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की सरकारों ने अपने स्तर पर परिस्थितियों का मूल्यांकन कर व्यापारिक रिहायशी होटलों एवं अंत:राज्यीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सैलुनों एवं टेलरिंग शॉप को सशर्त परिचालन की अनुमति प्रदान की है. वर्तमान परिस्थिति की गहन समीक्षा कर एवं दूरगामी प्रभाव का आकलन कर यह सुनिश्चित करें कि‍ राज्य में भी स्थित व्यवसायिक होटलों, सार्वजनिक परिवहन संचालन, सैलुनों एवं टेलरिंग शॉप को ऐतिहातन एवं अनिवार्य शर्तों के साथ जल्द से जल्द (आगामी सप्ताह या माह से) परिचालन की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉ.कामिनी कुमारी दास ने दिल्ली से ऑनलाईन आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Next Post

वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे पहले आठ लेन सड़क निर्माण पर राज्य सरकार ने लगायी रोक

Next Post
वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे पहले आठ लेन सड़क निर्माण पर राज्य सरकार ने लगायी रोक

वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे पहले आठ लेन सड़क निर्माण पर राज्य सरकार ने लगायी रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d