रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र से 6 बार विधायक रहे राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने गहरा शोक व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वास्य्य मंत्री रह चुके राजेन्द्र प्रसाद सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी थे. मजदूरों के हित एवं उनके समस्याओं के निदान के लिए हमेशा मुखर हो कर उनकी आवाज बने.
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. दुःख के इस घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति प्रदान करें.

