रांची: मेयर आशा लकड़ा ने रातू इलाके में छह साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की निंदा की है. उन्होंने इस घटना के लिए राज्य की शासन प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है.
उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पर जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार हायतौबा मैच रही है. जबकि अपने ही राज्य में घटित घटना पर जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार मौन है.
मेयर ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है. महिलाओं और युवतियों पर दिनों दिन अत्याचार की घटना में वृद्धि हो रही है. रातू क्षेत्र की घटना के बाद छोटी-छोटी बच्चियां भी असुरक्षित हैं.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के नौ माह के कार्यकाल में महिलाओं पर हुए अत्याचार और दुष्कर्म से संबंधित 1200 से अधिक मामलों के प्रति जिम्मेदार कौन है.
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पर उंगली उठाने वाले लोग पहले अपनी गलती का अहसास करें.
मेयर ने कहा कि गिरिडीह के मामले में पर हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है या बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस प्रशासन लापरवाही से कार्य कर रहे हैं. सरकार इन मामलों में अंकुश नहीं कर पा रही है. सरकार को शीघ्र ही इन सभी मामलों को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए.

