BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झामुमो-कांग्रेस ने कोई पहली दफा झारखंड को धोखा नहीं दिया है-सुदेश महतो

by bnnbharat.com
January 28, 2021
in समाचार
झामुमो-कांग्रेस ने कोई पहली दफा झारखंड को धोखा नहीं दिया है-सुदेश महतो
Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन-सरकार पर साधा निशाना और पार्टी को किया लामबंद 

रांची:- आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि कोरोना संक्रमण का रट लगाकर हेमंत सोरेन की सरकार कब तक चेहरा छुपाएगी. कोई मौका खाली नहीं जाता जब राज्य के मुखिया कहते हैं कि कोरोना का दौर निकल जाएगा, तो राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे. हकीकत यह है कि यह कोई पहली दफा नहीं है, जब झामुमो-कांग्रेस ने झारखंडी जनता और भावना को धोखा दिया है. इसका लंबा रिकॉर्ड रहा है.

पाकुड़ विधानसभा के राजवाड़ी कोटालपोखर में आयोजित आजसू पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सुदेश कुमार महतो ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. और कहा कि विपक्ष की भूमिका में आजसू पार्टी राज्य की मजबूती से पहरेदारी करेगी. अगर विपक्ष चुप रहा, तो सरकार बेलगाम हो जाएगी.

गांव की सरकार अफसरों के हवाले

आजसू प्रमुख ने कहा कि पंचायत चुनाव नहीं कराए जाने से गांव की  सरकार अफसरों के हवाले कर दी गई है. जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा का ध्येय और नारे के साथ गद्दी पर आए झामुमो-कांग्रेस राज में बालू, पत्थर और खनिज संपदा की लूट मची है. राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं, लेकिन ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग पनप रहा है.

संविदा और मानदेय कर्मियों के स्थायीकरण का वादा करने वाले धरना-प्रदर्शन कर रहे झारखंडी युवाओं पर आए दिन राजधानी रांची में लाठिया बरसाई जा रही है. धरने पर बैठे युवाओं को आधी रात पीटा-खदेड़ा जाता है. पारा टीचर फिर आंदोलन की राह पर उतर आए हैं. पलामू, दुमका, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन रूका पड़ा है.

उन्होंने कहा कि यहां अबुआ राज नहीं बल्कि बाबुओं का राज है. महागठबंधन सरकार में भू-माफियाओं, बालू माफियाओं और लकड़ी माफियाओं का राज है चल रहा है. बिचौलिएं और सरकार के लोग मालामाल हो रहे हैं. जनता का हाल बुरा है.

7 लाख प्रवासी मजदूरों का रिकॉर्ड बताएं

आजसू प्रमुख ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सात लाख वापस आए राज्य के प्रवासी मजदूरों के बारे में सरकार रिकॉर्ड सार्वजनिक करे, कि वे किन हालात में हैं और कहां हैं. लौटे युवाओं को सरकार ने कहां और क्या रोजगार दिए हैं.

उन्होंने कहा कि यहां अबुआ राज नहीं बल्कि बाबुओं का राज है. महागठबंधन सरकार में भू-माफियाओं, बालू माफियाओं और लकड़ी माफियाओं का राज है चल रहा है. बिचौलिएं और सरकार के लोग मालामाल हो रहे हैं. जनता का हाल बुरा है.

कहां है नौकरियां और कहां गया बेरोजगारी भत्ता

आजसू प्रमुख ने कहा कि चुनाव से पहले झामुमो ने निश्चय पत्र जारी किया था. सत्ता चलाने वालों को वह पत्र पढ़ना चाहिए. इससे वादे याद आएंगे. कहां हैं नौकरियां और कहां गया बेरोजगारी भत्ता. पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के वादा पर क्या कदम उठाए गए. किसानों की कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया जा रहा है.

हर तरफ से एक ही आवाज उठ रही है कि वर्तमान सरकार झारखंडियों की आकांक्षाओं के खिलाफ कार्य कर रही है और युवाओं को रोज़गार देने के जगह खुद के परिवार को रोज़गार देने में जुटी है.

आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग का कार्यकाल पिछले अप्रैल माह में ही समाप्त हो चुका है. आयोग में 50 हज़ार झारखंड आंदोलकारियों का आवेदन मंजूरी के लिए लंबित है. इसके साथ ही आंदोलकारियों का पेंशन भुगतान भी कई महीनों से लंबित है.

संघर्ष के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि आजसू कार्तकर्ता सरकार के हर काम पर नजर रखें. पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें. आजसू पार्टी हर चौक, हर पंचायत, हर गांव-मोहल्ला में अपना कार्यकर्ता तैयार करेगी. हमें तार्किक होना होगा. जनता के साथ हो रहे धोखे को रोकना होगा.  लोगों को उनका हक़ और अधिकार दिलाना ही हमारा एकमात्र मक़सद होना चाहिए. हमें संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा. आने वाला वक़्त चुनौतियों वाला है. लेकिन चुनौतियों का डटकर सामना करना ही आजसू पार्टी की पहचान है.

आने वाला समय आजसू का होगा-चंद्रप्रकाश चौधरी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरीडीह के सांसद एवं पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता अगर चाह ले तो सबकुछ मुमकिन है. और हमारे कार्यकर्ताओं ने यह ठान लिया है कि आने वाला वक़्त हमारा होगा. हम मिलकर एक नए एवं सशक्त झारखंड का निर्माण करेंगे. संथाल परगना पर राज करनेवाले लोगों ने यहां की जनता के बजाय अपने परिवार के बारे में सोचा. ह क्षेत्र झारखंड के सबसे उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है. हमें जागरुक होना होगा और ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें आईना दिखाना होगा. आज राज्य में फिर से अफसरशाही हावी है. पंचायत चुनाव न कराना इस सरकार की सबसे बड़ी विफलता है.

सममेलन को पार्टी के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक के अलावा विधायक लंबोदर महतो, पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव एमटी राजा, केंद्रीय सचिव गंगा नारायण सिंह आदि ने भी संबोधित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एमएलए सरयू राय ने सीएम को लिखा पत्र,कहा,जमशेदपुर में एक वैधानिक नगरपालिका का गठन कर मानगो नागर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव करा कर 15वें वित्त आयोग के कार्यकाल में इन क्षेत्रों की जनता को उनका हक दिलाएँ

Next Post

महिला तस्कर पूनम वाला सहित तीन तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Next Post
नक्सली पोस्टर-बैनर लगाते हुए माओवादी सदस्य गिरफ्तार

महिला तस्कर पूनम वाला सहित तीन तस्कर को पुलिस ने दबोचा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d