BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के साथ ही सरकार में शामिल जेएमएम-कांग्रेस ने भी गाइडलाइन में संशोधन की मांग की

by bnnbharat.com
November 17, 2020
in समाचार
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज, जानें इसके फायदे
Share on FacebookShare on Twitter

छठ घाटों में अर्घ्य देने पर अड़े श्रद्धालु, गाइडलाइन में संशोधन नहीं होने पर सरकार व आमजनों के बीच टकराव की स्थिति बनी

रांची: झारखंड सरकार ने छठ पर्व को लेकर गाइडलाइन जारी कर नदी, तालाब और अन्य छठ घाटों पर अर्घ्य देने से रोक लगा दी है और घरों में अर्घ्य देने को कहा है. लेकिन सरकार के इस निर्देश का विरोध शुरू हो गया है. छठव्रती छठ घाटों में अर्घ्य देने को अड़े है. विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर जारी है. वहीं मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के साथ ही सरकार में शामिल प्रमुख दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और काग्रेस ने भी छठ महापर्व को लेकर जारी गाइड लाइन में संशोधन की मांग की है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी कहा कि आस्था के महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीच का रास्ता जरूर निकालेंगे. उन्होंने कहा कि वे भी मुख्यमंत्री से इस दिशा-निर्देश पर पुनर्विचार का आग्रह करेंगे और यह कोशिश होगी कि जो भी संभव हो, सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर पर्व-त्योहार को लेकर बीच का कोई रास्ता निकाला जाए. उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि किसी भी तरह से कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके.

इधर, छठ पर्व को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के खिलाफ सामाजिक संगठनों में भी खासी नाराजगी है. सार्वजनिक तौर पर लोग सरकार के इस आदेश का विरोध कर रहे है और आदेश की अनदेखी कर छठ घाटों में अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गये है. विभिन्न छठ पूजा समितियों की ओर से सभी छठ तालाबों, नदियों और डैम के छठ घाट की साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है. ऐसे में यह साफ दिख रहा है कि यदि सरकार ने छठ पर्व को लेकर जारी गाइडलाइन में संशोधन नहीं किया जाता है, तो सरकार और लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है.

राजधानी रांची के रातु रोड स्थित गंगा मोटर छठ घाट में भी मंगलवार से वृहत पैमाने पर साफ-सफाई की शुरुआत की गयी. इस अवसर के रांची भाजपा महानगर के अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार ने जिस प्रकार तुगलकी फरमान सुनाकर लाखों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाया है , उसका  सभी हिंदू समाज पुरजोर विरोध कर रहे हैं और इस बार छठ पूजा कोरोना महामारी से बचाव की जरूरी सावधानियों का पालन करते हुये इसकी तैयारी भी कर रहे हैं.

इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल विश्वनाथ चाहते ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी हिंदू धर्मावलंबी भगवती की आराधना करें और जिस छठ मैया की पूजा करने से कोरोना महामारी का संक्रमण भाग सकता है , आज उसी की पूजा में सरकार अवरोध खड़ा कर रही है. इस अवसर पर भाजपा महानगर के अध्यक्ष के. के. गुप्ता, हिन्दू  जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ  शाहदेव, निशांत  यादव, अजित  चौधरी, अरबिंद गुप्ता, पवन कुमार, आशीष शर्मा, अमित अग्रवाल, अर्पित  कुमार, अविनाश  सिंह राजपूत, आदि मुख्य  रूप से उपस्थित थे.

https://bnnbharat.com/hemant-government-should-reconsider/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहाय-खाय के साथ 18 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व

Next Post

रामायण और महाभारत सुनकर बीता बचपन: ओबामा

Next Post
रामायण और महाभारत सुनकर बीता बचपन: ओबामा

रामायण और महाभारत सुनकर बीता बचपन: ओबामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d