BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DIWALI के मौके पर मिले झामुमो-कांग्रेस के दिग्गज, गठबंधन पर हुई बातचीत

by bnnbharat.com
October 26, 2019
in Uncategorized
DIWALI के मौके पर मिले झामुमो-कांग्रेस के दिग्गज, गठबंधन पर हुई बातचीत

JMM-Congress veteran met on the occasion of DIWALI, talks on alliance

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक

रांची: DIWALI के बहाने झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने चुनावी सरगर्मी को और हवा दे दी है. झामुमो, कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है. इस बैठक में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हुए. दोनों खेमों की तरफ से बातचीत को लेकर निकले नतीजे पर परदा डाला जा रहा है, पर इस बैठक की अहमियत इसलिए भी अधिक है कि भाजपा में शामिल हुए दोनों दलों के पांच विधायकों के बाद इन नेताओं की यह पहली मुलाकात थी.

सूत्रों की मानें तो दोनों दलों ने समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने का निर्णय ले लिया है. जल्द ही इस संबंध में घोषणा कर दी जायेगी. झामुमो और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है. यह तय किया गया है कि सीटींग और दूसरे नंबर की सीटों पर दोनों दल निर्णय ले लेंगे. हरियाणा और महाराष्ट्र के नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी ने राहत की सांस ली है. इन नतीजों को लेकर भी झामुमो और कांग्रेस नेता उत्साहित हैं. दोनों दलों के नेता इस बात की तैयारी में भी हैं कि झारखंड में सत्तारूढ़ भाजपानीत सरकार के भारी-भरकम दावे को कैसे नेस्तनाबूद कर दिया जाये.

छठ के बाद होगी घोषणा

गठबंधन में झाविमो, राजद, राजद लोकतांत्रिक, जदयू, आप पार्टी, तृणमुल कांग्रेस को शामिल करने पर भी रणनीति तैयार कर ली गयी है. झामुमो की यह दलील है कि उसे 81 सीटों वाली विधानसभा में गठबंधन की सबसे अधिक सीटें चाहिए. भाजपा के चुनावी रथ को रोकने के लिए भी कांग्रेस और झामुमो के बीच एक लकीर खींच ली गयी है. छठ के बाद इसकी साझा घोषणा कर गठबंधन के स्वरूप को बताया जायेगा. यहां तक की भाजपा के 70 प्लस के नारे से निबटने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. यहां यह बताते चलें कि दोनों दलों में अंतर्विरोध को भी दबाने पर विचार चल रहा है. कांग्रेसी नेता अपने शीर्ष नेतृत्व को पल-पल की गतिविधियों की जानकारी भी दे रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी

Next Post

लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल, हत्या,लूट,छिनतई और गोलीकांड में इजाफा

Next Post
लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल, हत्या,लूट,छिनतई और गोलीकांड में इजाफा

लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल, हत्या,लूट,छिनतई और गोलीकांड में इजाफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d