BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JMM जब सत्ता में था तो स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की, अब लोगों को कर रहा गुमराहः रघुवर दास

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in समाचार
JMM जब सत्ता में था तो स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की, अब लोगों को कर रहा गुमराहः रघुवर दास

JMM जब सत्ता में था तो स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की, अब लोगों को कर रहा गुमराहः रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • जेएमएम और कांग्रेस झारखण्ड की अस्मिता को बेचने व खरीदने वाले

  • झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बन गई है मुद्रा मोचन पार्टी

  • पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह में दो-दो नया जिला एवं पांकी को अनुमंडल बनाने का होगा कार्य

  • उग्रवाद मुक्त झारखण्ड के लिए पुलिसकर्मी हैं प्रतिबद्ध

  • रघुवर दास ने पांकी व कुंदा में जनसभा को संबोधित किया

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि स्थानीय नीति भाजपा की वर्तमान सरकार ने परिभाषित कर 5 साल 31 हजार शिक्षकों, 13 हजार पुलिसकर्मियों, 1200 दरोगा, 35 साल बाद वनरक्षकों की नियुक्ति समेत अन्य को सरकारी नौकरी दी.

आप उनसे पूछें नियुक्त लोग कहां के हैं. 90 प्रतिशत से अधिक स्थानीय लोगों को नियुक्त किया है. अभी भी 50 हजार सरकारी नियुक्ति प्रक्रिया में है. सूचना अधिकार के तहत कोई भी जानकारी जुटा सकता है. अब विपक्ष कहता है बाहरी को नियुक्ति दे दी.

14 साल तक स्थानीय नीति परिभाषित न कर जेएमएम ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. आप जेएमएम से पूछें कि आपने तो लिखित दिया था कि तीन माह में स्थानीय नीति परिभाषित करेंगे और भाजपा की सरकार गिरा कर खुद सत्ता पर आसीन हुए, लेकिन जेएमएम ने स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की. बल्कि यहां के बालू को बेचने का काम किया. जेएमएम की यही परंपरा रही है. जब जब सत्ता में आती है, सिर्फ मुद्रा जुटाने में जुट जाती है. इसे राज्य के विकास से सरोकार नहीं. अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मुद्रा मोचन पार्टी बन कर रह गई है. सीएम शनिवार को पांकी और कुंदा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. 

शोषण खुद के जात वाला नेता ही करता है-

कुंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि जात पात की राजनीति से लोगों को परहेज करना चाहिए. क्योंकि शोषण जात वाला नेता ही करता है. इसका जीवंत उदाहरण है. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिसने आदिवासियों के नाम पर राजनीति तो की लेकिन उनका विकास नहीं किया. यह जरूर है कि वे खुद के विकास में पीछे नहीं रहे. विकास सिर्फ सोरेन परिवार का ही हुआ.

जेएमएम ने झारखण्ड की कीमत 2 करोड़ लगाई-

पांकी में जनसभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि झारखंड अलग राज्य 1993 में ही बन जाता, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड की अस्मिता को बेचने का काम किया. जेएमएम ने हमारी और आपकी कीमत 2 करोड़ रुपये लगाई और भ्रष्ट कांग्रेस ने इसे खरीदने का काम किया. आप सभी जेएमएम और कांग्रेस से हिसाब मांगे. आखिर उसने लोगों के लिए क्या किया.

सरकार ने सवर्णों को भी दिया आरक्षण-

पांकी में जनसभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने सवर्ण को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है. हर तबके में गरीब लोग हैं, जिन्हें आबादी के अनुसार आरक्षण संविधान अनुरूप मिलना चाहिए. पिछड़ा समाज को भी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा. इसकी घोषणा पूर्व में भी हो चुकी है. 3 माह पूर्व से ही इस दिशा में जिला वार सर्वेक्षण का काम प्रारंभ कर दिया गया है. समरस समाज के लिए भाजपा की सरकार हमेशा से काम करती आई है.

जनवरी में फिर किसानों को मिलेगा आर्थिक सहायता-

पांकी और कुंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना के जरिए राज्य के 35 लाख किसानों को लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है. योजनाओं के तहत किसानों को दो किस्त में राशि कृषि कार्य हेतु प्रदान की गई है. जनवरी माह में किसानों को तीसरा किस्त प्राप्त होगा.

नया जिला, अनुमंडल और पंचायतों का होगा सृजन-

पांकी की जनसभा में रघुवर दास ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम और गिरिडीह दो बड़े जिले हैं. इन दोनों जिलों में 2-2 जिला का निर्माण किया जाएगा. साथ ही पांकी को अनुमंडल बनाने की दिशा में कार्य होगा. सरकार जनता की मांग व जरूरत के अनुरूप काम करने की पक्षधर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा के चुनाव प्रभारी का दावा : पार्टी लक्ष्य को निश्चित रूप से क्रॉस करेगी, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं

Next Post

दो दिनों से एयरटेल की इंटरनेट सेवा ठप्प

Next Post
दो दिनों से एयरटेल की इंटरनेट सेवा ठप्प

दो दिनों से एयरटेल की इंटरनेट सेवा ठप्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d