रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रदीप कुमार को सभी सांगठनिक पद से पदमुक्त करते हुए झारखंड किसान मोर्चा की रांची जिला समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. पार्टी की ओर से प्रदीप कुमार को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है और सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है.

