पाकुड़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयंती पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने श्रद्धांजलि दी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी एवं सबसे बड़े नेता थे. हमें उनकी जयंती पर उनका स्मरण करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है. उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है. “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा“ नारा भी उनकी देन है जो आज भी लोकप्रिय है.
महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर जेएमएम जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हबीबुर रहमान, संयुक्त सचिव महमूद आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, प्रखंड सचिव पंचलाल यादव, नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, रवि कुमार गोंड सलीम शेख आदि मौजूद थे.

