रांची:- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 8 दिसंबर को आहूत भारत बंद का समर्थन किया है. यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी. सीएम ने कहा कि देश के आन-बान-शान हैं हमारे मेहनती किसान.

देश के मालिक को मजदूर बनाने के केंद्र सरकार के षड्यंत्र के खिलाफ झारखंड में भी होगा उलगुलान.
किसान अन्नमदाताओं के पक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार 8 दिसंबर को भारत बंद का पूर्ण समर्थन करता है.

