BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JMM ने सांसद रिश्वत कांड कर राज्य की अस्मिता को बेचने का किया काम : सीएम

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
JMM ने सांसद रिश्वत कांड कर राज्य की अस्मिता को बेचने का किया काम : सीएम

JMM has done the job of selling the identity of the state by bribing MPs: CM

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • राज्य गठन के बाद से कांग्रेस और जेएमएम ने सत्ता का खेल खेला

  • कौन आपके हित की और कौन अहित की बात करता है आंकलन आप करें

  • चतरा की भूमि से प्रधानमंत्री राज्य के 13 लाख 4 हजार किसानों को देंगे डबल इंजन सरकार का उपहार

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि राज्य गठन के बाद से कांग्रेस और जेएमएम ने सत्ता का खेल खेला. झारखंड को लूटने का काम किया. आदिवासी मूलवासी के हित की बात करने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सांसद रिश्वत कांड कर झारखंड की अस्मिता को बेचकर अपना पेट भरा.

यहां के लोगों की आकांक्षाओं की परवाह नहीं की. ये लोग सिर्फ आदिवासी और मूलवासी की बात करते हैं, लेकिन उनके हित में एक भी काम अब तक नहीं किया. यही नहीं झारखंड आंदोलनकारियों को इन्होंने सम्मान तक नहीं दिया.

बाप बेटा मुख्यमंत्री बने लेकिन झारखंड के आंदोलनकारी सम्मान को तरसते रहे. विनोद बिहारी महतो के नाम पर राजनीति की, लेकिन उन्हें भी दरकिनार किया. वर्तमान सरकार ने विनोद बिहारी महतो के नाम पर कोयलांचल में यूनिवर्सिटी का निर्माण कर उन्हें सम्मान दिया.

दो हजार झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने का काम किया. अब आपको फैसला करना है कि कौन आपकी हित की बात कर रहा है और कौन आपके अहित की. सीएम बुधवार को गिरिडीह के डूंगरी में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

प्रधानमंत्री देंगे किसानों को दीवाली का उपहार

2014 के बाद राज्य की जनता ने एक मजबूत और स्थिर सरकार दी. जनता लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हमने राज्य का विकास करने का प्रयास किया है. आपको मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए कई प्रयास हुए हैं.

30 लाख घरों तक हमने 5 वर्ष में बिजली पहुंचाई. यह काम 67 साल में नहीं हो सका था. अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दिया जा रहा है.

आज राज्य के 24 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिला. कल चतरा में 13 लाख 4 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दूसरे किस्त की राशि दिवाली से पूर्व देंगे.

हमारी नियत साफ है, उग्रवाद से मुक्त किया

2014 के बाद गिरिडीह में बदलाव आया है. हमने पीरटांड़, डुमरी, गिरिडीह को उग्रवाद से मुक्त किया है. यह पहले उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र हुआ करता था. 2014 के बाद से ही उग्रवाद को समाप्त करने का संकल्प सरकार ने लिया था.

अब डुमरी, पीरटांड़, बगोदर बदल रहा है. मैं यह नहीं कहता कि यहां पूरी तरह से बदलाव हुआ है. अभी कई काम शेष हैं, जिसे हमें करना है. वर्तमान सरकार आदिवासियों, गरीब, शोषित, दलित, पिछड़ों की है, इनका सर्वांगीण विकास का वर्तमान सरकार का लक्ष्य.

जिस तरह 2014 आपने डबल इंजन की सरकार झारखंड में बनाई है और सरकार बनाकर विकास को गति दी है. उस तरह 2019 में भी डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास की गति को गतिमान रखें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दूसरों को सुरक्षा देने वाले खुद कितने सुरक्षित ?

Next Post

‘मेरा पहला मत राष्ट्र के नाम’ विषय को लेकर भाजपा का कॉफी विद यूथ

Next Post
‘मेरा पहला मत राष्ट्र के नाम’ विषय को लेकर भाजपा का कॉफी विद यूथ

'मेरा पहला मत राष्ट्र के नाम' विषय को लेकर भाजपा का कॉफी विद यूथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d