Dumka:- दुमका से भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा ही बिना चुनाव के मुख्यमंत्री और मंत्री बनाती है. धोखेबाज सरकार को इस चुनाव में सबक देने की जरूरत है. टोकन सिस्टम पर चल रही यह सरकार खनिज संपदा को लूटने का काम कर रही है. दरोगा से लेकर एसपी तक टोकन देखकर सिकुड़ जाता है. निकम्मी वंशावली सरकार को सबक देने के लिए मधुपुर चुनाव जीतना है. हम बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे. भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं.

