BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्ता में आने के लिए भी झामुमो ने गलत बयानी की और अब बने रहने के लिए भी कर रहा है गलत बयानी: भाजपा

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
प्रदेश की विधि व्यवस्था पूरे तरीके से चौपट: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो पर गलत बयानी करने का आरोप लगाया. प्रतुल ने कहा कि झामुमो महासचिव का यह कहना कि मुख्यमंत्री भारत सरकार के द्वारा आवंटित बंगले में रहते हैं पूर्णता तथ्यहीन है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में एन आर आई इन्वेस्टर सेल के गेस्ट हाउस में रहते हैं जिसका पता 5/1 आनंद निकेतन है और उसे भारत सरकार ने आवंटित नहीं किया है. वहां रहने के एवज में ₹6 लाख की मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है. प्रतुल ने कहा कि झामुमो इसी तरीके से गलत बयानी करके सत्ता में भी आया और सत्ता में आकर आकर उसकी गलत बयानी करने की आदत नहीं छूटी.

प्रतुल ने कहा कि अपराध के आंकड़े गिनाने में झामुमो के नेता ने यह नहीं बताया कि राज्य बनने के बाद 2020 में रिकॉर्ड 1700 से ज्यादा रेप के मामले हुए हैं और 1600 से ज्यादा हत्याएं हुई हैं. कई बार नक्सलियों के द्वारा जन अदालत लगाई गई.

प्रतुल ने कहा कि आश्चर्यजनक रूप से हर बिंदु का जवाब देने वाले झामुमो नेता ने रेडी टू ईट भोजन कार्यक्रम को सखी मंडल से छीन कर एक एनआरआई को दिए जाने की तैयारी के आरोप पर चुप्पी साध ली. प्रतुल ने कहा कि यह चुप्पी बता रही है कि दाल में काला है.

प्रतुल ने कहा कि इसी सरकार के कार्यकाल में 500 से ज्यादा आदिवासी बेटियों की इज्जत लूटी गई. गवर्नर हाउस के पीछे वाले इलाके में उग्रवादियों के द्वारा पोस्टर साटा गया, आदिवासियों का सामूहिक नरसंहार चाईबासा में हुआ. चर्चित पूजा भारती मामले में कोई उद्भेदन नहीं हुआ. लेकिन इन सारे मुद्दों पर झामुमो ने चुप्पी साध ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

त्याग, समर्पण के प्रतिमूर्ति थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, झारखंड से भी रहा गहरा रिश्ता: दीपक प्रकाश

Next Post

ऐतिहासिक जीत: गिल, सिराज समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खास गिफ्ट

Next Post
ऐतिहासिक जीत: गिल, सिराज समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खास गिफ्ट

ऐतिहासिक जीत: गिल, सिराज समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा खास गिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d