रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक समीर मोहंती ने पहले सत्र के आखिरी दिन आज विधानसभा की सदस्यता ली.
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा विधानसभा सीट से निर्वाचित झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक समीर मोहंती पहले दिन शपथ नहीं ले सकते थे, आज पूर्वाह््न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर समीर मोहंती का नाम शपथ के लिए पुकारा गया, लेकिन तब वे सदन में उपस्थित नहीं थे.
बाद में सदन में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर सभा सचिव ने शपथ के लिए उनका नाम पुकारा और उन्होंने बांग्ला भाषा में शपथ ली.
बाद में विधानसभा से बाहर निकलने पर समीर मोहंती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिक आंदोलन के तहत उन्हें फंसाया गया है, वे अदालत पर उन्हें पूरा भरोसा है, उन्हें न्याय मिलने का पूरा भरोसा है.

