रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसद विजय हांसदा की शादी 7 फरवरी को होगी.
राजमहल के झामुमो सांसद विजय हांसदा की शादी को लेकर विवाह समारोह उनके पैतृक गांव साहेबगंज जिले के बरहरवा स्थित कालीतल्ला के आवासीय परिसर में होगा. शादी समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे.
झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री 7 फरवरी को रांची से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे के आसपास बरहरवा पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां चल रही है. मौके पर मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व सांसद थॉमस हांसदा के पुत्र विजय हांसदा राजमहल लोकसभा सीट से 2019 में दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे है.

