BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

JMM ने संथाल परगना का सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया इस्तेमाल: अर्जुन मुंडा

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
मागो मुण्डा हत्या मामले में अर्जुन मुंडा लेंगे जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

हेमंत सरकार के निराशाजनक प्रदर्शन से आम आदमी आहत

दुमका: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजधानी के बाद सबसे महत्वपूर्ण स्थान उपराजधानी का होता है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के बाद उपराजधानी दुमका की अनदेखी की.

उन्होंने कहा कि जेएमएम ने उपराजधानी का अपने फायदे के लिए राजनीतिक इस्तेमाल किया, परंतु इस क्षेत्र की उपेक्षा की. अर्जुन मुंडा गुरुवार को दुमका में बीजेपी द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दुमका समेत पूरे संथाल परगना इलाके की घोर उपेक्षापूर्ण व्यवहार से ही राळज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है, आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. संथाल परगना में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कुछ घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है.  हेमंत सरकार के निराशजनक प्रदर्शन से आम आदमी आहत है.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार आम आदमी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उनका मंत्रालय भी आम लोगों को विशेषकर जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और आय संर्वर्द्धन के लिए प्रयासरत है.

उन्होंने कहा कि बेहतर और प्रभावी तरीके से विभिन्न मंत्रालयों के साथ सामंजस्य स्थापित कर लोगों की मुश्किलों को कम करने की कोशिश की जा रही है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि अभी उपचुनाव का वक्त है, इसलिए वे कुछ ज्यादा नहीं कहना चाहते हैं, लेकिन आगामी दिनों में मंत्रालय आम आदमी को जोड़ संथाल परगना के लोगों के विकास लिए कार्ययोजना तैयार कर चुका है.

डीवीसी का बकाया 1417 करोड़ रुपये काट लिये जाने के संबंध में पूछे जाने गये एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने के पहले राज्य सरकार को यह देखना चाहिए कि उनकी ओर से त्रिपक्षीय समझौते में किस तरह की सहमति जतायी गयी थी.

https://bnnbharat.com/assassin-on-parole-committed-another-murder/
https://bnnbharat.com/pm-modi-to-attend-durga-puja-celebrations/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैरोल पर निकले हत्यारे ने बाहर आते ही कर डाली एक और हत्या, गिरफ्तार

Next Post

भाजपा व झामुमो प्रत्याशी के खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्रवाई

Next Post
भाजपा व झामुमो प्रत्याशी के खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्रवाई

भाजपा व झामुमो प्रत्याशी के खिलाफ स्पष्टीकरण की कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d